भूमिका जग्गी ने घरेलू हिंसा अधिनियम के बारे में महिलाओं को विस्तार से बताया

आदर्श हिमाचल ब्यूरो

Ads

 

सोलन: बाल विकास परियोजना सोलन के वृत्त कुमारहट्टी की सशक्त महिला समूह पंचायत चेवा के महिला सदस्यों ने महिला जागरूकता कैंप का आयोजन किया। जिसमें अधिवक्ता कुमारी कमलेश ने विधिक सहायता व कानूनों की जानकारी दी। शिविर में उपस्थित आयुर्वेद विभाग से डॉक्टर सारिका शर्मा ने कोरोना के ओमीक्रोन वैरियंट से बचाव के बारे में जानकारी दी।

 

पुलिस विभाग से आए अधिकारी कमल दत्त, वेद प्रकाश और कमल ने महिलाओं से संबंधित सुरक्षा कानूनों के बारे में महिलाओं को जागरूक किया। यूको बैंक से आए कर्मचारी सीमा एवं संगीता ने विभिन्न बैंक से जुड़ी योजनाओं व महिला बैंक ऋण बारे विस्तृत जानकारी दी।

 

संरक्षण अधिकारी भूमिका जग्गी ने घरेलू हिंसा अधिनियम के बारे में महिलाओं को विस्तार से बताया। बीडीसी सदस्य किरण, वार्ड मैम्बर रूपी देवी तथा तृप्ता ने महिलाओं को ई- श्रम कार्ड, मनरेगा, हिम केयर कार्ड के बारे में बताया। महिला सशक्त जागरूकता कैंप में आशा वर्कर मीना व आंगनवाड़ी कार्यकर्ता रीना, वीना, गीता, तृप्ता, संतोष भी उपस्थित रहे।