अमेरिकी सेब पर आयात शुल्क 50 प्रतिशत करने के निर्णय से सेब उद्योग को बहुत बड़ा नुकसान-कुलदीप सिंह राठौर

बोले....केद्र सरकार के ताजा फैसले से भाजपा ने प्रदेश के बागवानों के साथ किया बहुत बड़ा विश्वासघात  

ठियोग से कांग्रेस विधआयक कुलदीप सिंह राठौर (फाइल फोटो )
ठियोग से कांग्रेस विधआयक कुलदीप सिंह राठौर (फाइल फोटो )
आदर्श हिमाचल ब्यूरो 
शिमला। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता एवं हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष विधायक कुलदीप सिंह राठौर ने अमेरिकी सेब पर आयात शुल्क को 70 प्रतिशत से घटा कर 50 प्रतिशत करने के केन्द्र सरकार के फैसले का कड़ा विरोध किया है। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार के इस निर्णय से हिमाचल प्रदेश  के सेब उद्योग को बहुत बड़ा नुकसान हो रहा हैं।
राठौर ने कहा कि अमेरिकी सेब पर से आयात शुल्क कम करने से हिमाचल प्रदेश के सेब उद्योग को नुकसान होगा जो पहले से ही  कीटनाशकों, फंफूदनाशी, श्रम और अन्य पैकिंग सामग्री में वृद्धि के कारण उत्पादन लागत में वृद्धि की मार सह रहा है।  उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  पिछले लोकसभा चुनावों में हिमाचल प्रदेश में चुनाव प्रचार के दौरान हिमाचल के सेब बागवानों के हितों की रक्षा के लिए आयात शुल्क को 100% तक बढ़ाने के अपने वादे को पूरा करने में भी विफल रहे हैं।
कुलदीप राठौर ने  भारत सरकार से तुरंत इस निर्णय को वापस लेने की मांग की है जिससे हिमाचल प्रदेश के सेब उद्योग को बचाया जा सके । उन्होंने कहा कि अमेरिकी सेब पर आयत शुल्क कम करने के केद्र सरकार के ताजा फैसले से भाजपा ने प्रदेश के बागवानों के साथ बहुत बड़ा विश्वासघात किया है।  उन्होंने कहा है कि अगर केंद्र ने यह फैंसला नही बदला तो हिमाचल प्रदेश के सेब बागवान इस अन्याय के खिलाफ किसी भी संघर्ष से पीछे नही हटेंगे।
Ads