आदर्श हिमाचल ब्यूरो
शिमला। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने बड़ा फेरबदल करते हुए वीरवार को तीन संगठनात्मक नियुक्तियां जारी की है। नियुक्त किये गए नए पदाधिकारियों को कुछ राज्यों का विशेष कार्यभार भी दिया गया है।
आज नियुक्त किये गए पदाधिकारियों में वी सतीश को संगठक बनाया गया है। इनका केंद्र दिल्ली रहेगा जबकि ये संसदीय कार्यालय समन्यव, एससी, एसटी मोर्चा समन्यव और विशेष संपर्क का अतिरिक्त जिम्मा भी देखेंगे।
सौदान सिंह को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है जबकि उन्हें हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़ के साथ साथ हिमाचल पर भी विशेष ध्यान देने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इनका केंद्र चंडीगढ़ रहेगा।
शिव प्रकाश को राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री का दायित्व दिया गया है जबकि इसके साथ ही वे मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और पश्चिम बंगाल का भी विशेष कार्यभार संभालेंगे। इनका केंद्र भोपाल रहेगा। ये नियुक्तियां भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह ने राष्ट्रीय अध्यक्ष की तरफ से जारी किए।