आनी में भाजपा ने नियुक्त किए 28 ग्राम केंद्र प्रभारी

आदर्श हिमाचल ब्यूरो 
आनी। भारतीय जनता पार्टी एससी मोर्चा आनी मंडल की आवासीय परिचय बैठक मोर्चा के अध्यक्ष लीला चन्द  की अध्यक्षता में व एससी मोर्चा के जिला अध्यक्ष मोहन भारती की उपस्थिति में विकास खंड निरमंड के बागासराहन में आयोजित की गई।  बैठक में मंडल अध्यक्ष  लीला चन्द ने भारतीय जनता पार्टी को मोर्चा के माध्यम से बूथ स्तर पर मजबूत करने के लिए आनी मंडल के 28 ग्राम केन्द्रों पर प्रभारी नियुक्त किए।
इन ग्राम केंद्र मोर्चा से लगौटी  परस राम शास्त्री,बांशा से खेम दास, सिसरी से बन्ती देवी, शवाड से हेत राम, कुंगश से राम धन, खनाग से गोविन्द सिंह,खुन्न से रूप चंद, जाओं से पूर्ण चंद, च्वाई से गीता राम, आनी से उगम राम, टिपलदड़- से रमेश कुमार, लूहरी से राजेन्द्र कुमार, दलाश से राजेश राठी, रोवा से मदन लाल, नित्थर से नरेश, दुराह से प्रदीप कुमार, बांदल-मीना राम, देउगी से तेजस्वी, बागीपुल से बेली राम, जाओं से भगत राम, डीम से राम लाल, अरसू से राम कृष्ण, रेमू से प्रदीप कुमार, निरमंड से जनका जोशी, बायल से राम सिंह, जगातखाना से भूपेंद्र सिंह तथा कुशवा से जगत राम को प्रभारी नियुक्त किया गया है।
भाजपा एससी मोर्चा के जिला अध्यक्ष मोहन भारती ने कार्यकर्ताओं को “अपो दीपो भव” के साथ साथ एकजुटता से पार्टी के लिए काम करने का संदेश दिया एससी एसटी कार्पोरेशन के डायरेक्टर टिकम बन्धु ने भारतीय जनता पार्टी के इतिहास और विकास पर प्रकाश डाला। मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष रतन भारती ने भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के अस्तित्व पर प्रकाश डाला। जबकि परस राम शास्त्री ने “कार्यकर्ता संगठन की रीढ़” पर अपने विचार रखे।  बैठक में मंडल महामंत्री भूपेंद्र भूप्पी, प्रताप सिंह व गोविन्द शांडिल, किशोरी, रमेश जोशी, जनका जोशी, बी डी सी सुरमा देवी, मीरा देवी, मदन लाल, खेम दास, गीता राम, लोकेन्द्र, हेतु राम,मीना राम, कोंल राम, तारा चंद,तुलसीदास आदि उपस्थित रहे।
Ads