शिमला: भाजपा प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक पार्टी मुख्यालय दीपकमल चक्कर में शुरू हो गई है। बैठक का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और वंदेमातरम का प्रबोधन कर किया गया। बैठक में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप, चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल, प्रदेश संगठन मंत्री पवन राणा मौजूद हैं।
बैठक का संचालन प्रदेश महामंत्री त्रिलोक जम्वाल कर रहे हैं। बैठक में मंत्री मोहिंदर सिंह ठाकुर और डॉ राजीव सहजल भी मौजूद हैं। इस समिति के 17 विभागों के सदस्य बैठक में हिस्सा ले रहे हैं। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और चुनाव प्रभारी सौदान सिंह कुछ ही देर में बैठक के लिए पहुंचेंगे।