मनोहर हत्याकांड: भाजपा ने चंबा युवक हत्या मामले को लेकर सभी 12 जिलों में किए सुक्खू सरकार के खिलाफ़ प्रदर्शन, मांगी NIA की जांच

मुख्यमंत्री बोले ..... लोक सभा चुनाव के लिए मामले को मुद्दा बना रही है भाजपा 

मनोहर हत्याकांड को लेकर शिमला डीसी ऑफिस के बाहर बीजेपी कार्यकर्ताओं का जोरदार प्रदर्शन
मनोहर हत्याकांड को लेकर शिमला डीसी ऑफिस के बाहर बीजेपी कार्यकर्ताओं का जोरदार प्रदर्शन
NIA की जांच की मांग पर बोले मुख्यमंत्री, करवा लें जांच, केन्द्र में है  सरकार तो किसने रोका…… 
आदर्श हिमाचल ब्यूरो
शिमला। चंबा युवक हत्या मामले में हिमाचल प्रदेश में सियासत शुरू हो गई है।मामला अब दो समुदाय के बीच बन गया है। विपक्षी दल भाजपा ने मामले को जोरो शोरों से उठाते हुए धार्मिक रंग दे दिया है।आज प्रदेश भाजपा ने सभी 12 जिलों में धरने प्रदर्शन किए और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। भाजपा पूरे मामले में एनआईए की जांच की मांग कर रही है। उसके पीछे वजह यह है कि भाजपा आरोपी के तार आतंकी गतिविधियों व हवाला जैसे मामलों में संलिप्त रहने से जोड़ रही हैं।
शिमला में भाजपा ने कांग्रेस सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पूर्व मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कहा कि सुखविंदर सरकार हर मोर्चे पर फेल हो चुकी है। प्रदेश में कानून व्यवस्था बिगड़ चुकी है और जिस तरह से चंबा में युवक को मौत के घाट उतारा गया। उसके बाद सरकार की संवेदनहीनता सामने आई है। हत्या को लेकर सरकार के बयान दर्शाते हैं कि सरकार कानून व्यवस्था को लेकर गंभीर नहीं है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पहले ही हिंदुत्व प्रदेश में कांग्रेस की जीत जैसे कई बयान दे चुके हैं ऐसे में इस हत्या की एनआईए जांच होनी चाहिए।
उधर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि भाजपा बेवजह मामले को सियासी तुल देने में लगी हुई है। यह अपनी तरह का ऐसा पहला मामला है जिसमें सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है बावजूद इसके विपक्ष धरने प्रदर्शन कर रहा है और चंबा में जाकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की जा रही है।भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने वहां पर आगजनी की और आरोपी के घर जला दिए। भाजपा की NIA की जांच की मांग को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र में भाजपा की सरकार है। जयराम ठाकुर वहां सीधी जांच मांग सकते हैं किसने रोका है। भाजपा लोक सभा चुनाव के लिए इसको मुद्दा बना रही है। यदि भाजपा को राजनीति करनी है तो ओर मुद्दे पर करे।
Ads