आदर्श हिमाचल ब्यूरो
शिमला। भारतीय जनता पार्टी शिमला मंडल के अध्यक्ष राजेश शारदा ने मंगलवार को हिमाचल प्रदेश के शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज और भाजपा शिमला जिलाध्यक्ष रवि मेहता से विचार विमर्श के बाद शिमला मंडल आई.टी. विभाग की मंडल कार्यकारिणी की घोषणा की है जिसमें
शुभम ठाकुर को भाजपा शिमला मंडल का संयोजक नियुक्त किया गया है।
इसके अलावा भागेश शर्मा, सुरेंदर शर्मा, सौरभ ठाकुर, अक्षय कुमार, सुरजीत सिंह, अमन चड्डा, पूरण, अभिषेक कुमार, ललित मेहता और संदीप पटियाल को भाजपा मंडल की आई.टी. टीम का सदस्य नियुक्त किया गया है।