कृषि सुधार बिल की खूबियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए  भाजपा किसान मोर्चा चलाएगा अभियान: राकेश बबली

0
6
भाजपा किसान मोर्चो राकेश बबली
भाजपा किसान मोर्चो राकेश बबली

आदर्श हिमाचल ब्यूरो 

शिमला। कृषि सुधार बिल की खूबियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए हिमाचल प्रदेश में भाजपा किसान मोर्चा अभियान चलाएगा । किसान मोर्चा ने लक्ष्य रखा है कि वे प्रदेश में 2 लाख किसानों तक पहुंचेंगे और बताएंगे कि देश के प्रधानमंत्री द्वारा 70 वर्षों बाद किसानों के हक में विधेयक लाया है। किसान मोर्चा बताएगा की किसान हितेषी इस विधेयक के खिलाफ विपक्षी किसानो को  गुमराह कर रहे है। शिमला जिला के  रामपुर में किसान मोर्चा की बैठक लेने के बाद हिमाचल प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा के अध्यक्ष  राकेश शर्मा (बबली) ने पत्रकार वार्ता में बताया कि हर बूथ पर 15 किसान प्रहरी तैयार किए जाएंगे। जो किसानों को कृषि विधेयक की खूबियों से अवगत
कराएंगे । इस दौरान विपक्ष द्वारा किए जा रहे झूठे प्रचार का जवाब भी देंगे।

उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश में प्राकृतिक खेती खुशाल किसान योजना शुरू की है  इसके लिए सरकार ने पहली बार 25 करोड का बजट रखा है। जितनी भी फसलें हैं, सब्जियां हैं , उन्हें जहर मुक्त करने के लिए सरकार प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा हिमाचल प्रदेश किसान मोर्चा के सभी जिला अध्यक्ष व पदाधिकरियो और  सम्बंधित अधिकारियों की  शिमला एक बैठक कर रणनीति तैयार की जाएगी।  उस के बाद  पूरे प्रदेश में 100 शिविर  लगाकर किसान बागवानों को प्राकृतिक खेती की खूबियों के बारे जागरूक किया जाएगा।

डॉ राकेश भाजपा  किसान मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष ने  बताया केंद्र सरकार ने कृषि विधेयक को  पारित किया है। इस बिल में किसानों के
हितो को सर्वोपरि रखा है , उसे ले कर प्रदेश के दो लाख किसानो तक जाएंगे। उन्होंने कहा सरकार ने प्राकृतिक खेती खुशाल किसान योजना शुरू की है। कृषि को जहर मुक्त करने के लिए पहली बार सरकार ने 25 करोड़  का बजट रखा है।