ब्लॉक कांग्रेस कमेटी आनी ने की कांग्रेस जोनल अध्यक्षों की नियुक्ति, संजय कुमार शर्मा बने शहरी ज़ोन के अध्यक्ष

आदर्श हिमाचल ब्यूरो

शिमला। बुधवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी आनी के अध्यक्ष चन्द्रकेश शर्मा ने आनी विधानसभा क्षेत्र के शहरी जोनल अध्यक्ष और 15 विभिन्न जोनों के जोनल अध्यक्षों को मनोनीत किया। इस बारे में जानकारी प्रदान करते हुए ब्लॉक कांग्रेस कमेटी आनी के महासचिव सतपाल ठाकुर ने बताया कि नियुक्तियों पर प्रदेश कॉंग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर की सहमति के बाद ही यह सूची जारी की गई है।

Ads

यह भी पढ़ेंः- कोरोना अपडेट: शिमला के जाखू वार्ड में तीन, कुल्लू में एसएसबी जवान और बिलासपुर में एक संक्रमित

सतपाल ठाकुर ने बताया कि संजय कुमार शर्मा को शहरी ज़ोन का अध्यक्ष बनाया गया। जबकि दलीप कुमार कटोच को रघुपर प्रथम, उगम राम ठाकुर को रघुपर द्वितीय , शेर सिंह को जांजा, बेली राम शर्मा को जलोड़ी, मनोहर लाल चौहान को नारायण गढ़, देवेंद्र ठाकुर को सिरिगढ़ प्रथम, अशोक कुमार उर्फ अनु को सिरिगढ़ द्वितीय, गरीबु राम को हिमरी, परवीन कुमार को निथर, शिशुपाल ठाकुर को दुराह, महेंद्र पाल को उरटू,हुकम ठाकुर को बागीपुल, घनश्याम ठाकुर को अरसू,कुलभूषण शर्मा को निरमण्ड और मोहर सिंह को पंद्रह बीश ज़ोन का जोनल अध्यक्ष मनोनीत किया गया।
सतपाल ठाकुर ने बताया कि प्रदेशाध्यक्ष के आदेशानुसार जोनल अध्यक्षों की नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू हो गयी है। वहीं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष चन्द्रकेश शर्मा ने कहा कि आनी में कांग्रेस की मजबूती के लिए जमीनी स्तर से काम शुरू किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि हर एक पदाधिकारी और कार्यकर्ता संगठन की मजबूती के लिए तन,मन,धन से काम करने को तैयार है।