आदर्श हिमाचल ब्यूरो
रोहडू । समाज सुधार एवं जन कल्याण सेवा समिति हिमाचल प्रदेश की ब्लॉक स्तर की बैठक शिवशक्ति शिवमंदिर रोहडू में मंदिर कमेटी के अध्यक्ष जोगिंदरपाल ज्योति की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जोगिंदरपाल ज्योति जी का समाज सुधार एवं जन कल्याण सेवा समिति हिमाचल प्रदेश के लिए पिछले पांच वर्ष पूर्व जन सेवा संघर्ष फाऊंडेशन संगठन से लेकर बहुत सराहनीय योगदान रहा जिसके लिए समाज सुधार एवं जन कल्याण सेवा समिति हिमाचल प्रदेश इनके बहुत बहुत आभारी हैं।
संगठन की ओर से इन्हें टोपी मफलर से भी स्वागत किया गया इस मौके पर अनिता राना ब्लॉक अध्यक्ष महिला ईकाई चम्पा झामटा उपाध्यक्ष कमला नेगी(नेगी डिंपल) कोषाध्यक्ष बबली राणा उपाध्यक्ष रामपूर बुशहर ब्लॉक राजेश कपूर उपाध्यक्ष रामपुर बुशहर ब्लॉक सुरत राम झामटा ब्लाक अध्यक्ष रोहड़ू जेपी चौहान जिला अध्यक्ष शिमला दिनेश मांटा उपाध्यक्ष हिमाचल प्रदेश सबीर दास रगोरटा अध्यक्ष समाज सुधार एवं जन कल्याण सेवा समिति हिमाचल प्रदेशबबलू सह सचिव ब्लॉक रोहड़ू ने अपनी अपनी उपस्थिति दर्ज की .बैठक में आगामी कार्यक्रम परेयवरण दिवस आयोजित करने पर विचार विमर्श करते हुए ।
जनहित में कार्य करने की रुपरेखा पर मंथन किया गया तथा दिनांक 15/05/2026/ से दिनांक 17/05/2026 तक जिला शिमला में जिला सतर की बैठक करने का निर्णय लिया गया जिसकी व्यवस्था के लिए सभी के सहयोग की अति आवश्यकता है तथा सभी को यह भी सुचित किया गया कि शिमला व हिमाचल प्रदेश के संबधित विभाग से कोई भी कार्य हो लिखित रूप में संगठन के अधिकारियों के माध्यम से प्रसतुत करने की कृपा करें











