हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर में बोर्ड ऑफ गवर्नर गठित

हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर के कुलपति बोर्ड ऑफ गवर्नर के होंगे अध्यक्ष

0
4
हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर
हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर

आदर्श हिमाचल ब्यूरो

 

शिमला। प्रदेश सरकार ने हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर में बोर्ड ऑफ गवर्नर गठित करने के संबंध में अधिसूचना जारी की है। यह जानकारी सरकारी प्रवक्ता ने दी।

उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर के कुलपति बोर्ड ऑफ गवर्नर के अध्यक्ष होंगे। इसके अतिरिक्त बोर्ड में छह पदेन सदस्य एवं सात नामित सदस्य नियुक्त किए गए हैं। हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर के कुल सचिव इसके सदस्य सचिव होंगे।

 

यह भी पढ़े:-शूलिनी यूनिवर्सिटी में “रीडिंग क्रोस एस्थेटिक थ्योरी थ्रू ए क्लासिकल इंडियन फ्रेमवर्क” पर की गई सत्र की शुरुआत

 

बोर्ड की बैठक वर्ष में कम से कम चार बार आयोजित होगी, जिसमें अधिसूचित सदस्यों का एक तिहाई कोरम पूरा होना आवश्यक है। बोर्ड के नामित सदस्यों की कार्य अवधि तीन वर्ष निर्धारित की गई है।