आदर्श हिमाचल ब्यूरों
शिमला । ब्राह्मण सभा शिमला (पंजीकृत) द्वारा भगवान परशुराम के प्रकटोत्सव के उपलक्ष्य में विभिन्न धार्मिक एवं सेवा कार्यों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज शनिवार को सभा के सदस्यों ने रिपन अस्पताल में रोगियों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए प्रार्थना की तथा उन्हें फल, बिस्कुट, जूस आदि खाद्य सामग्री वितरित की।
इस पुण्य कार्य में सभा के प्रधान मनोहरलाल शर्मा, महासचिव किशोरी लाल पंडित, उप प्रधान सतपाल शर्मा, संगठन सचिव विजय शर्मा, प्रेस सचिव जया शर्मा, राजेश शारदा, गौरव शर्मा, राजिंदर दत्त शर्मा, महिला उपसमिति की प्रधान रंजू शर्मा, स्वतंत्र शर्मा सहित अन्य सदस्यों ने सहभागिता निभाई।
मिडिल बाजार स्थित एम.सी. कॉम्प्लेक्स में भगवान परशुराम की पूजा-अर्चना एवं हवन-यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम प्रातः 10 बजे से प्रारंभ होगा, जिसमें विश्व, देश एवं प्रदेश में शांति, सौहार्द, प्रगति और उन्नति की कामना की जाएगी।
दोपहर 12:15 बजे मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर हरीश जनारथा एवं सुरेश भारद्वाज मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे, जबकि नगर निगम शिमला के महापौर सुरेन्द्र चौहान एवं उप महापौर उमा कौशल विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
कार्यक्रम के उपरांत प्रसाद (भंडारा) का वितरण किया जाएगा।











