शिमला: गुरुवार को भाजपा महिला मोर्चा शिमला मण्डल की अध्यक्ष ब्रिज सूद की अगुवाई में शिमला के कमला नेहरू हॉस्पिटल में कोविड योद्धाओं को प्रशस्ति पत्र वितरित किये गए।टीकाकरण जिला संयोजक विभूति डढवाल ने जानकारी दी कि केंद्र सरकार के 8 वर्ष पूर्ण होने पर सेनेटरी वर्कर्स,स्टाफ नर्सेज ,फार्मासिस्ट को प्रशस्ती पत्र बांटें गए।हर जिले में आज टीकाकरण टोली द्वारा विभिन्न कार्यक्रम किये जा रहे हैं जिसमें से प्रशस्ति पत्र वितरण भी किया गया।मेडिकल कैम्प्स का आयोजन भी किया जा रहा है।तकरीबन 55 स्टाफ नर्सेज,व 25 सेनेटरी वर्कर्स को प्रशस्ती पत्र वितरित किये गए।इस मौके पर कमल नेहरू हस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ मोकटा,मंजू सूद,पुनीता सूद,आभा ठाकुर,शीतल व्यास,सुरभि डढवाल,पुष्पा पठानिया, कला चौहान,शक्ति ठाकुर,कमलेश राणा,किरण शर्मा आदि उपस्थित रहे।
Shoolini University
Latest article
शूलिनी MBA लगातार पांचवीं बार भारत के टॉप 100 B-स्कूलों में शामिल
आदर्श हिमाचल ब्यूरों
सोलन । शूलिनी यूनिवर्सिटी के मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (MBA) प्रोग्राम ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। यूनिवर्सिटी को...
राष्ट्रपति के सामने भी मुख्यमंत्री ने खोल दी अपने झूठ की गठरी, श्वेत पत्र...
आदर्श हिमाचल ब्यूरों
कांगड़ा/ नगरोटा बगवां । पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता स्वर्गीय विजय मनकोटिया और...
प्रतिभा पहचान से व्यक्तित्व विकास तक: डीएवी सरस्वती नगर सावरा में ‘व्यक्तिगत रूपांतरण एवं...
आदर्श हिमाचल ब्यूरो
सावडा/शिमला ।डीएवी सरस्वती नगर, सावरा, जुब्बल में विद्यार्थियों की अंतर्निहित प्रतिभा, अभिरुचि, क्षमता और भविष्य की संभावनाओं को समझने के उद्देश्य से...










