शिमला: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में 2 साल के लंबे इंतजार के बाद समर फेस्टिवल का आयोजन होने जा रहा है. शिमला इंटरनेशनल समर फेस्टिवल 4 जून से शुरू होकर 7 जून तक चलेगा. जिला प्रशासन की ओर से समर फेस्टिवल कार्यक्रम के तहत 2 जून से 5 जून तक इंदिरा गांधी खेल परिसर में बच्चों के लिए खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन करवाया जा रहा है. शिमला के डीसी आदित्य नेगी ने जानकारी देते हुए बताया कि खेल गतिविधियों के जरिए बच्चों को बेहतरीन मंच देने की कोशिश की जा रही है. इसके अलावा युवा पीढ़ी नशे से दूर रहे, इसे लेकर भी विशेष प्रयास किए जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि 2 साल कोरोना की वजह से समर फेस्टिवल का आयोजन नहीं हो सका था. चूंकि अब कोरोना के मामले नियंत्रण में हैं. ऐसे में सरकार की ओर से इस साल समर फेस्टिवल कराने का फैसला लिया गया है.
Shoolini University
Latest article
शूलिनी यूनिवर्सिटी फिर बनी एशिया में नंबर 1, प्रति रिसर्च पेपर साइटेशन में हासिल...
आदर्श हिमाचल ब्यूरों
सोलन । QS वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग्स: एशिया 2027 के अनुसार, शूलिनी यूनिवर्सिटी लगातार दूसरे वर्ष 'प्रति शोध-पत्र साइटेशन' (citations per paper) के...
समरसता संकल्प यात्रा केवल यात्रा नहीं, प्रेम, समानता, सम्मान और राष्ट्रीय एकता का महाअभियान...
आदर्श हिमाचल ब्यूरों
शिमला । संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में निकाली जा रही समरसता संकल्प यात्रा में मध्यप्रदेश...
मनरेगा में श्रम कर परिवार का भरण-पोषण करने वाली शारदा देवी को मकान निर्माण...
आदर्श हिमाचल की विशेष रिपोर्ट वर्तमान हिमाचल सरकार की महत्वाकांक्षी व जनकल्याणकारी नीतियां और संवेदनशील पहल समाज के उन जरूरतमंद वर्गों के जीवन में...











