छबिन्द्र शर्मा बने प्रेस क्लब ऑफ आनी के चेयरमैन, अध्यक्ष की कमान जितेन्द्र गुप्ता को

प्रेस क्लब ऑफ आनी का सर्वसम्मति से किया गया पुनर्गठन, आनी में जल्द बनेगा भव्य प्रेस भवन

0
170

आदर्श हिमाचल ब्यूरो

आनी। प्रेस क्लब ऑफ आनी  की एक विशेष बैठक अध्यक्ष जितेंद्र गुप्ता की अध्यक्षता में विश्राम गृह आनी में सम्पन्न हुई। बैठक में पुरानी कार्यकारिणी भंग कर नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया। जिसमें वरिष्ठ पत्रकार एवं प्रेस क्लब ऑफ आनी के संस्थापक सदस्य रहे एवं पूर्व में अध्यक्ष रहे  शिवराज शर्मा और छविंद्र शर्मा ने वर्तमान अध्यक्ष जितेंद्र गुप्ता को एक बार फिर से अध्यक्ष पद पर बनाये रखने का अनुमोदन किया। जिसका सभी उपस्थित सदस्यों ने एक मत से समर्थन किया। जिसके साथ ही प्रेस क्लब आनी के अध्यक्ष जितेंद्र गुप्ता ने कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए पुराने और हाल ही में जुड़े नए सदस्यों को शामिल किया।

यह भी पढ़ेंः- भारत के लाखों कर्मचारियों ने अपने संवैधानिक हक पाने के लिए लगातार बुलंद की अपनी आवाज

प्रेस क्लब ऑफ आनी की नई कार्यकारिणी में जितेंद्र गुप्ता को अध्यक्ष, छविंद्र शर्मा को चेयरमैन, शिवराज शर्मा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, हरिकृष्ण शर्मा, आशीष शर्मा और यशपाल ठाकुर को उपाध्यक्ष बनाया गया।
जबकि चमन शर्मा को सचिव, विनय गोस्वामी को सह सचिव, विनोद ठाकुर को कोषाध्यक्ष, हितेश भारती को प्रवक्ता, राकेश बिन्नी शर्मा को मीडिया प्रभारी और दिला राम भारद्वाज को कार्यकारिणी का सदस्य सर्वसम्मति से चुन लिया गया।
नई कार्यकारिणी गठित होने के बाद प्रेस क्लब ऑफ आनी के अध्यक्ष जितेंद्र गुप्ता व चेयरमैन छब5 शर्मा ने सभी नए सदस्यों का स्वागत करते हुए उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कदम रखने पर शुभकामनाएं देते हुए क्लब के सभी सदस्यों को एकजुटता से रहते हुए प्रेस क्लब ऑफ आनी की मजबूती के लिए काम करने और क्षेत्र के विकास में अहम भूमिका निभाने की अपेक्षा की है।
    वहीं उन्होंने कहा कि आनी में प्रेस क्लब की मांग पर एक भव्य प्रेस भवन का निर्माण होना है। जिसकी सारी औपचारिकताओं को पूरा कर फ़ाइल सूचना एवं जनसंपर्क निदेशालय को भेज दी गयी है। प्रेस भवन के जल्द निर्माण शुरू कवाने को लेकर प्रेस क्लब ऑफ आनी के सभी सदस्यों ने जल्द मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर से शिमला जाकर मिलने का भी निर्णय लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here