मुख्यमंत्री ने ओक ओवर में मनाई दीवाली, कांग्रेस पार्टी के कई वरिष्ठ नेता, अधिकारी, पदाधिकारी और कार्यकर्ता रहें मौजूद 

आदर्श हिमाचल ब्यूरो 
शिमला। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने सरकारी आवास ओक ओवर में आम लोगों के साथ दीवाली पर्व मनाया।इस अवसर पर वरिष्ठ नेता, वरिष्ठ अधिकारी, कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता तथा आम लोगों ने उन्हें दीवाली की शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने सभी को दीवाली की शुभकामनाएं देते हुए उनके लिए सुख-समृद्धि की कामना की।

Ads

 

उन्होंने कामना की कि दीवाली का पर्व हम सबके जीवन में खुशियों का उजाला लाए और हिमाचल प्रदेश के विकास के लिए सभी मिलजुल कर प्रयास करें।