मुख्यमंत्री ने जताया मुख्यमंत्री के निधन पर शोक, शिक्षा विभाग में प्रवक्ता के पद पर थी कार्यरत

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू

आदर्श हिमाचल ब्यूरो

Ads

 

शिमला। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने दिव्य हिमाचल के प्रधान सम्पादक अनिल सोनी की बड़ी बहन अनादि गुप्ता के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। अनादि गुप्ता का गत सायं 55 वर्ष की आयु में कांगड़ा में देहान्त हुआ।

 

यह भी पढ़े:- विश्व युवा कौशल दिवस पर मुख्यमंत्री ने दिखाई दो कौशल रथ को हरी झंडी 

अनादि गुप्ता शिक्षा विभाग में प्रवक्ता के पद पर कार्यरत थीं तथा शिक्षा के क्षेत्र में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है। मुख्यमंत्री ने परमपिता परमात्मा से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिजनों को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की प्रार्थना की है।