एनएचएम कर्मचारियों मांगो को लेकर मुख्यमंत्री ने दिया आश्वासन: राजीव राणा

सरकार के सौ दिन पूरे होने पर राजीव राणा ने दी बधाई

0
2
सरकार के सौ दिन पूरे होने पर राजीव राणा ने दी बधाई
सरकार के सौ दिन पूरे होने पर राजीव राणा ने दी बधाई
आदर्श हिमाचल ब्यूरो 
शिमला। असंगठित कामगार कर्मचारी कांग्रेस के प्रदेश चेयरमैन राजीव राणा की अध्यक्षता में एनएचएम  राज्य स्वास्थ्य समिति के कर्मचारियों का प्रतिनिधिमंडल  मुख्यमंत्री  से मिला राजीव राणा ने सुक्खू सरकार के 100 दिन पूरे होने पर  मुख्यमंत्री को बधाई दी और फूलों का हार पहनकर उनका अभिनंदन किया। उन्होंने बताया मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने विभाग को मणिपुर पॉलिसी पर काम करने के आदेश दिए है,औरपूर्णतः आशा है कि सरकार जल्दी ही एन एच एम कर्मचारियों को इसका लाभ देगी।
वहीं प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य समिति के प्रदेश अध्यक्ष सतीश कुमार ने सयुंक्त व्यान में बताया कि 24 वर्षों से एन एच एम कर्मचारियों की अभी तक किसी भी सरकार द्वारा सुध नहीं ली गयी थी! यह पहली बार है जब किसी सरकार द्वारा इन कर्मचारियों की भावनाओं को समझा गया है और एन एच एम कर्मचारियों के पक्ष में जल्द स्कारात्मक निर्णय लेने के लिए कदमताल शुरू हुई।उन्होंने बताया कि इस से पहले भी एन एच एम कर्मचारी संघ असंगठित  कामगार कर्मचारी कांग्रेस के प्रदेश चेयरमैन राजीव राणा जी की अध्यक्षता में 3-2-2023 और 14-3-2023 को स्वास्थ्य मंत्री से मिला चुका है और उसके बाद सरकार द्वारा मणिपुर राज्य की तर्ज़ पर NHM कर्मचारी कि फाइल को पेश करने के आदेश विभाग को जारी किए गए ! जिसमें की कर्मचारी में एक नई उम्मीद की किरण जगी है।
राजीव राणा ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर  सिंह सुक्खू बहुत ही जबरदस्त निर्णय  ले रहे हैं ,ओ पी एस बहाली जैसा बहुत ही बड़ा फैसला  सरकार पहली ही कैबिनेट में ले चुकी है,  बताया कि संघ को पूर्ण विश्वास है कि सरकार 24 वर्षों से अनुबंध पर कार्य कर रहे इन कर्मचारियों के लिए इस अनुबंध प्रथा को समाप्त कर इसी बजट सत्र में नियमित कर वर्षों के इस ग्रहण को हमेशा के लिए खत्म करेगी ल