मुख्यमंत्री ने प्रवासी हिमाचलियों से पर्यटन को प्रोत्साहित करने का किया आग्रह

कहा ....  प्रदेश सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य और सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में कर रही नवोन्मेषी पहल

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू

आदर्श हिमाचल ब्यूरो

Ads

शिमला। इंर्ग्लैंड स्थित ब्रिटिश हिमाचल सोसाइटी के प्रतिनिधियों ने रविवार सायं मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से संवाद किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने इंग्लैंड में बसे प्रवासी हिमाचलियों से राज्य में पर्यटन व अन्य क्षेत्रों में निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए प्रयास करने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य तथा सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में नवोन्मेषी पहल कर रही है।

यह भी पढ़े:- ऊना के किसान की बेटी खेलेगी गोवा के चर्चिल ब्रदर्स क्लब में

सोसाइटी के प्रतिनिधि अवनीष और रितु ने मुख्यमंत्री को ब्रिटिश हिमाचल सोसाइटी द्वारा किए जा रहे विभिन्न कार्यों से अवगत करवाया। उन्होंने बताया कि सोसाइटी द्वारा गत 15 अप्रैल को लंदन में 76वां हिमाचल दिवस भी मनाया गया। सोसाइटी प्रदेश की समृद्ध संस्कृति के प्रचार-प्रसार के लिए निरंतर प्रयास कर रही है।