राष्ट्रपति दौरा: विधानसभा सचिवालय पहुंचे मुख्यमंत्री, विधान सभा अध्यक्ष के साथ तैयारियों का लिया जायजा

0
4
विधान सभा सचिवालय पहुंचे मुख्यमंत्री, विधान सभा अध्यक्ष के साथ तैयारियों का लिया जायजा
विधान सभा सचिवालय पहुंचे मुख्यमंत्री, विधान सभा अध्यक्ष के साथ तैयारियों का लिया जायजा

आदर्श हिमाचल ब्यूरो 

शिमला। प्रदेश के पूर्ण राज्यत्व के स्वर्णिम जयंती वर्ष पर विधान सभा में आयोजित होने वाले एक दिवसीय विशेष सत्र से सम्बन्धित तैयारियों का जायजा लेने मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर बुधवार दोपहर को विधान सभा सचिवालय पहुंचे। यह विशेष सत्र 17 सितबंर को होना प्रस्तावित है, जिसमें देश के राष्ट्रपति प्रदेश विधानसभा को संबोधित करेंगे। उन्होंने विधान सभा सचिवालय में विपिन सिंह परमार अध्यक्ष विधान सभा के साथ पूरे परिसर, आयोजन स्थल, सदन तथा पूर्व विधायकों के लिए दर्शक दीर्धा में बैठने के लिए की जा रही व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

उन्होंने अधिकारियों को समय रहते कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। जय राम ठाकुर ने परमार से पूरे कार्यक्रम की रूप रेखा तथा आयोजन व्यवस्था पर विस्तृत चर्चा की। इस अवसर पर मुख्य सचिव राम सुभग सिंह तथा पुलिस प्रमुख (DGP) संजय कुंडू , जिलाधीश शिमला आदित्य नेगी, विधान सभा सचिव यशपाल शर्मा तथा एसपी बद्दी मोहित चावला तथा कई अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे ।