जिला योजना समिति हमीरपुर का गठन

0
106

आदर्श हिमाचल ब्यूरो

 

हमीरपुर: जिला योजना समिति के गठन के लिए बुधवार को जिला परिषद के सम्मेलन हॉल में एक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में जिला परिषद, नगर परिषद हमीरपुर और सुजानपुर, नगर पंचायत नादौन और भोटा के सदस्यों ने भाग लिया। उपायुक्त देबश्वेता बनिक ने पीठासीन अधिकारी के रूप में इस बैठक की अध्यक्षता की। पंचायतीराज विभाग की ओर से जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार जिला योजना समिति के 20 सदस्य निर्धारित किए गए हैं।

 

जिला पंचायत अधिकारी हरबंस सिंह ने बताया कि जिला योजना समिति के लिए जिला परिषद सदस्यों में से 15 सदस्य निर्विरोध चयनित किए गए हंै। इनमें रणजीत सिंह राणा, सुमना देवी, महेंद्र सिंह, आशा देवी, पवन कुमार, राजकुमारी, रमन वर्मा, मनु बाला, राजेश कुमार, मीना कुमारी, बीना देवी, संजीव कुमार, संजय कुमार, इंदु बाला और आशीष कुमार शामिल हैं।

हरबंस सिंह ने बताया कि शहरी निकाय के सदस्यों में से जिला योजना समिति के लिए एक सदस्य का चयन किया जाना था। इसके लिए दो नामांकन पत्र दायर किए गए, जिसमें नगर पंचायत सदस्य तरुण को 12 मत और पुष्पा शर्मा को 17 मत प्राप्त हुए। इस प्रकार नगर परिषद वार्ड नंबर-9 की सदस्य पुष्पा शर्मा को जिला योजना समिति के लिए चयनित कर लिया गया।

 

जिला पंचायत अधिकारी ने बताया कि जिला योजना समिति हमीरपुर में कुल 20 सदस्य होंगे, जिनमें अध्यक्ष जिला योजना समिति उद्योग मंत्री विक्रम सिंह, लोकसभा सदस्य, जिला परिषद अध्यक्ष, नगर परिषद अध्यक्ष जिला मुख्यालय, जिला परिषद में से 15 सदस्य और शहरी निकायों में से एक चयनित सदस्य होगा।