शिमला: भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा शिमला दौरे पर थे केंद्र की भाजपा सरकार आजादी का 75 वर्ष अमृत महोत्सव के तौर पर मना रही है और इसी कड़ी में हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत देश के करोड़ों घरों में भारतीय ध्वज फहराने का कार्यक्रम है इसी के मद्देनजर भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा शिमला पहुंचे और यहां प्रेस को संबोधित किया।
आज पात्रा दिल्ली के लिए रवाना होंगे उससे पूर्व भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने दिल्ली रवाना होने से पहले सर्किट हाउस शिमला में पूर्व मुख्यमंत्री प्रो प्रेम कुमार धूमल से मुलाकात की यह एक शिष्टाचार भेंट थी। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री प्रो प्रेम कुमार धूमल शाम को भाजपा कोर ग्रुप की बैठक में शामिल हुए।