नगर पंचायत बड़सर और भोटा की मतदाता सूचियों के लिए दावे या आपत्तियां 17 तक

0
119

आदर्श हिमाचल ब्यूरों

बड़सर। एसडीएम एवं नगर पंचायत बड़सर और भोटा के मतदाता पंजीकरण अधिकारी राजेंद्र गौतम ने बताया कि दोनों नगर पंचायतों की मतदाता सूचियों के प्रारूप जनता के निरीक्षण के लिए जारी कर दिए गए हैं। ये सूचियाँ 17 अक्तूबर तक एसडीएम कार्यालय बड़सर, नगर पंचायत कार्यालय, तहसीलदार कार्यालय बड़सर एवं उपतहसील कार्यालय भोटा में उपलब्ध रहेंगी। उन्होंने कहा कि मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण के लिए नगर पंचायत बड़सर में तहसीलदार बड़सर को और नगर पंचायत भोटा में नायब तहसीलदार को पुनरीक्षण अधिकारी नियुक्त किया गया है।

इस दौरान राजेंद्र गौतम ने बताया कि जो भी पात्र व्यक्ति अपना नाम मतदाता सूची में शामिल कराने का दावा करना चाहता है या किसी अन्य व्यक्ति के नाम को लेकर आपत्ति दर्ज कराना चाहता है, वह 17 अक्तूबर तक संबंधित पुनरीक्षण अधिकारी के कार्यालय में स्वयं, अपने अभिकर्ता या रजिस्टर्ड डाक के माध्यम से आवेदन कर सकता है।