गड़सा घाटी में बादल फटने से नाले में आई बाढ़, जगह-जगह नुकसान

0
173

आदर्श हिमाचल ब्यूरो

 

शिमला: जिला कुल्लू की गड़सा घाटी की पारली पंचायत में बादल फटने से भारी तबाही की सूचना है। बादल फटने के बाद नाले में आई बाढ़ जगह-जगह नुकसान की सूचना है।

 

पूरी गड़सा घाटी में अफरातफरी मच गई। हुरला नाले में आई बाढ़ से खेतों को भारी नुकसान पहुंचा है। जान माल हानि की अभी तक कोई सूचना नहीं मिली है।