पत्नी के लापता होने और नकदी व दस्तावेज लेकर जाने की शिकायत, पुलिस जांच जारी

0
1

आदर्श हिमाचल ब्यूरों 

शिमला/करनाल। सदर बाजार थाना क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के खिलाफ पुलिस चौकी सदर बाजार में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि उसकी पत्नी घर से करीब 70 हजार रुपये की नकदी, मोबाइल फोन तथा कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज लेकर चली गई है। साथ ही उसने मारपीट, अभद्र व्यवहार और धमकी देने के भी आरोप लगाए हैं।

 

शिकायतकर्ता के अनुसार, उसकी शादी वर्ष 2021 में हुई थी और उनका एक लगभग तीन वर्षीय पुत्र भी है। शिकायत में कहा गया है कि 8 मार्च 2026 को उसकी पत्नी बच्चे को घर पर छोड़कर चली गई थी। काफी तलाश के बाद भी उसका पता नहीं चल सका।

 

शिकायतकर्ता के अनुसार, मार्च 2026 में उसकी पत्नी ऋषिकेश में एक निजी कंपनी में कार्यरत थी। वहीं, पुलिस से मिली प्रारंभिक जानकारी के अनुसार उसके वर्तमान में हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले के रंगरिक क्षेत्र में होने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि, पुलिस ने अभी तक उसकी आधिकारिक लोकेशन की पुष्टि नहीं की है और मामले की जांच जारी है।

 

पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि सभी तथ्यों की जांच के बाद ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी