विश्व बुक फेयर में मोस्ट पॉपुलर चॉइस आफ रीडर्स श्रेणी में “कॉन्सेप्ट्स ऑफ लांजेविटी ऑफ लाइफ” ने हासिल किया पहला स्थान

Concepts of Longevity of Life" won the first place in the Most Popular Choice of Readers category at the World Book Fair

 

Ads

आदर्श हिमाचल ब्यूरो

शिमला। विश्व बुक फेयर में हिमाचली लेखकों की पुस्तक “कॉन्सेप्ट्स ऑफ लांजेविटी ऑफ लाइफ” ने पहला स्थान हासिल किया है। किताब को मोस्ट पॉपुलर चॉइस आफ रीडर्स श्रेणी में पहला स्थान हासिल हुआ है। एक लंबे शोध व अध्ययन के बाद इस किताब को लिखा गया है। पुस्तक में प्राचीन बहुमूल्य विधियों के साथ-साथ वैज्ञानिक रूप से लंबे जीवन के संबंध में उपयोगी जानकारी प्रदान की गई है। किताब के लेखकों ने सौ साल, पांच सौ साल, एक हजार साल या अधिक आयु तक जीवन जीने के तरीके बताए हैं। पुस्तक में जड़ी-बूटियों, नींद और संगीत के बारे में बहुत रोचक तथ्य हैं, जिनका जीवन में लंबाई और स्वस्थ जीवन में बहुत महत्व होता है।

लेखकों ने हिमाचल प्रदेश को दुनिया के नए ब्लू जोन के रूप में प्रस्तावित किया है। इस पुस्तक में दुनिया के सबसे लबे जीवन शैली वाले इंसानो, जानवरों, पक्षियों व पेड़-पौधों का भी वर्णन किया है। इस पुस्तक में नए विज्ञान बायोजेरोंटोलॉजी और CRISPR CAS-9 विधि को भी दर्शाया गया है।

 

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने किया पुस्तक का विमोचन

इस पुस्तक का विमोचन हिमाचल प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने किया है और अंतरराष्ट्रीय मंच पर गोआ में इंगलैंड के प्रसिद्ध डा. मेयर विधु व सोवियत सघ की प्रसिद्ध आहार तथा पोषण विशेषज्ञ बारबरा कॉजाकोव ने किया। यह पुस्तक मानव जाति के लिए उत्तम भविष्यवाणियों से भरी हुई है तथा यह स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालय के सभी छात्रों के लिए एक अनिवार्य पुस्तक है। यह लंबी, स्वस्थ र खुशहाल जीवन के बारे में रोचक तथ्य बताती है।

 

ये हैं पुस्तक के लेखक

 

पुस्तक के लेखक डॉ. ब्रिजेश सिंह, डॉ. जगदीश पारिक, डॉ. महेंद्र सिंह ठाकुर और डॉ. मीनाक्षी शर्मा हैं, जिन्होंने इस पुस्तक में विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की है। यह पुस्तक जीवन की लंबाई को लेकर भारतीय और अंतरराष्ट्रीय दृष्टिकोण, शतायु वालों की खान-पान आदतें, जड़ी-बूटियों के उपचार की गुणवत्ता, बुढ़ापे को देर करने और उल्टा करने के तरीके, आर्युवेद,पंचकर्म, कायाकल्प और योग, बायोजेरोंटोलॉजी, खुशी के विज्ञान और मनोविज्ञान जैसे महत्पवूर्ण विषयों पर लिखी गई है। इस पुस्तक में लेखकों ने बहु सारे सौ साल के करीब उम्र वाले लोगों को दर्शाया है तथा उनकी जीवन शैली का वर्णन किया है। पुस्तक में लेखकों ने लोगों को दस हजार साल तक की उम्र जीने के तरीके दस्तावेज किए गए हैं, जैसा कि पुरानी साहित्य में उल्लेख किया गया है।

 

25 फरवरी से 05 मार्च तक आयोजित किया गया दुनिया का सबसे बड़े पुस्तक मेला

दुनिया के सबसे बड़े पुस्तक मेले का आयोजन 25 फरवरी से 5 मार्च तक भारत के शिक्षा मंत्रालय के अधीन राष्ट्रीय पुस्तक ट्रस्ट वह भारत व्यापार संगठन के सहयोग द्वारा किया गया। यह पुस्तक मेला मेला संकलन व्यवस्था और व्यापार के लिए आदर्श स्थान बना उत्कृष्ट साहित्य और प्रकाशन सम्मेलनों और कार्यक्रमों के अलावा यह दक्षिण एशिया के प्रकाशन और बौद्धिक विश्व के दरवाजे भी खुलता है। यह पुस्तक मेले का आयोजन दिल्ली के प्रगति मैदान में किया गया।