कांग्रेस ने मोदी सरकार के खिलाफ लोअर बाजार से लेकर शेरे पंजाब तक शव यात्रा निकाल कर किया विरोध प्रदर्शन

कहा...मोदी सरकार राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से घबरा कर बदले की भावना से कार्यवाही करने का कर रही प्रयास 

0
138

कहा…मोदी सरकार राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से घबरा कर बदले की भावना से कार्यवाही करने का कर रही प्रयास 

आदर्श हिमाचल ब्यूरो 

शिमला। जिला शिमला में युवा कांग्रेस ने राहुल गांधी जी की संसद की सदस्यता रद्द करने को लेकर केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ लोअर बाजार से लेकर शेरे पंजाब तक शव यात्रा निकाल कर विरोध प्रदर्शन किया। और मोदी सरकार के पुतले को जला कर विरोध जताया। इस शव यात्रा के बाद मीडिया से बात चीत में युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष जयवर्धन खुराना ने कहा के केंद्र की मोदी सरकार राहुल गांधी जी की भारत जोड़ो यात्रा से घबरा कर बदले की भावना से कार्यवाही करने की की कोशिश करने का प्रयास कर रही है। पहले भी भारत में कई नेताओ पर मानहानि के मुकदमे चले लेकिन आज तक किसी पर ऐसी कार्यवाही नही की गई,ये कार्यवाही लोकतंत्र की हत्या है और फ्रीडम ऑफ स्पीच पर सीधा हमला है।

यह भी पढ़े:- मुख्यमंत्री ने संजौली महाविद्यालय में अधोसंरचना निर्माण के लिए की 5 करोड़ देने की घोषणा

उन्होंने ने कहा के हम आज मोदी सरकार की शव यात्रा निकाल कर ये प्रदर्शित करने का प्रयास कर रहे है के मोदी सरकार की चेतना मर चुकी है और जो व्यक्ति आम लोगो की बात को उठा रहा है और सरकार की खामियों को सबके सामने उज्जागर कर रहा है।मोदी सरकार उसको चुप करवाने के गैर लोकतांत्रिक हथकंडे अपना रही है। मीडिया के लोगो और विपक्ष के नेताओ को अपनी बात रखने के लिए जेल भेजा जा रहा है,राहुल गांधी जी की भी बस यही गलती है। उन्होंने आम जनता से जुड़े मुद्दों को उठाया जनता की समस्याओं पर बात की जिसकी सजा उनको मिल रही है लेकिन राहुल गांधी और कांग्रेस आम लोगो की समस्याओं को उठती रहेगी चाहे कितनी बार जेल जाना पड़े और हमे न्यायपालिका पर पूरा विश्वास है के राहुल गांधी जी की सजा पर ऊपरी अदालत रोक लगाए।

इस मौके पर मीडिया सेल के चेयरमैन चंदन राणा, प्रदेश प्रशासनिक महासचिव बलविंदर कंवर, प्रदेश महासचिव शिवम राणा,प्रदेश महासचिव सुरजीत भरमौरी, महासचिव चेरिंग नेगी,प्रदेश महासचिव विजय ठाकुर, प्रदेश महासचिव विशाल नेगी,प्रदेश महासचिव महेश ठाकुर,प्रदेश सचिव हेमू ठाकुर प्रदेश सचिव ईशान सिंघा और अन्य कार्यकर्ताओ ने हिस्सा लिया।प्रदेश