कांग्रेस ने पूर्व राष्ट्रपति डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम को उनकी पुण्य तिथि पर किया स्मरण

पूर्व राष्ट्रपति भारत रत्न डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम
पूर्व राष्ट्रपति भारत रत्न डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम

आदर्श हिमाचल ब्यूरो

Ads

 

शिमला। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने देश के पूर्व राष्ट्रपति भारत रत्न डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम को उनकी पुण्य तिथि पर उनका स्मरण किया हैं।

 

यह भी पढ़े:- प्रदेश में अब तक 74,30,737 लाभार्थियों के आधार जोड़े गए है राशनकार्ड से 

प्रदेश कांग्रेस नेताओं ने डॉक्टर कलाम को याद करते हुए कहा कि यह देश  परमाणु शक्ति बनाने में उनके उल्लेखनीय योगदान को कभी नही भुला सकता। महान वैज्ञानिक कलाम ने पृथ्वी,अग्नि, त्रिशूल,नाग व आकाश जैसी मिसाइलें बना कर एक इतिहास रचा। उनके इस उल्लेखनीय योगदान के लिए यह राष्ट्र हमेशा उनका ऋणी रहेगा।