आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत के लिए कंट्रोल रूम स्थापित

0
56
आदर्श आचार संहिता
आदर्श आचार संहिता

आदर्श हिमाचल ब्यूरो

हमीरपुर। एसडीएम एवं विधानसभा क्षेत्र 38-हमीरपुर के निर्वाचन अधिकारी मनीष सोनी ने बताया कि विधानसभा उपचुनाव की घोषणा के साथ ही लागू हो चुकी आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत के लिए एसडीएम कार्यालय परिसर हमीरपुर में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है।

उन्होंने बताया कि आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन से संबंधित शिकायतें इस कंट्रोल रूम के दूरभाष नंबर 01972-224304 पर की जा सकती हैं। एसडीएम ने बताया कि यह कंट्रोल रूम 24 घंटे सक्रिय रहेगा। विधानसभा उपचुनाव की निर्वाचन प्रक्रिया की समाप्ति तक यह कंट्रोल रूम कार्यशील रहेगा।