वीआईपी एरिया पहुंचा कोरोना, महिला कर्मचारी के संक्रमित आने के बाद बेनमोर का ब्लॉक नौ सील

संजौली और केनेडी चौक को किया सैनीटाइजड

0
1620

आदर्श हिमाचल ब्यूरो
शिमला। राजधानी में वीआईपी एरिया में भी कोरोना ने अपनी दस्तक दे दी है। रविवार को आये तीन मामलों में से एक महिला  प्रदेश सचिवालय में उप सचिव कार्यालय में कार्यरत हैं। ये महिला राज्यपाल निवास के नजदीक बेनमोर वार्ड में सरकारी कॉलोनी में रहती है। महिला कर्मचारी के पॉजिटिव आने के बाद हड़कंप मच गया है।
यह भी पढ़ें: कोरोना अपडेट: अब उपसचिव कार्यालय की एक महिला कर्मचारी संक्रमित, संजौली और केनेडी चौक के पास एक-एक पॉजिटिव मामला
जिला प्रशासन ने बिना देरी किये शिमला में मामले आने के बाद तीनों क्षेत्रों को सील कर दिया गया है। संजौली और केनेडी चौक को सैनिटाइजड कर दिया गया है।

एरिया को सैनिटाइजड करते कर्मचारी। इसके बाद क्षेत्र को सील कर दिया गया है।
एरिया को सैनिटाइजड करते कर्मचारी। इसके बाद क्षेत्र को सील कर दिया गया है।
इसके अलावा वीआईपी एरिया बेनमोर को सैनिटाइजड करने के बाद ब्लॉक नौ को सील कर दिया गया है। यहां एसडीएम शिमला शहरी मंजीत खुद मौके पर पहुंचे और अपने सामने एरिया को सेनिटाइजड करने के बाद सील किया। वार्ड की पार्षद किम्मी सूद भी टीम के साथ मौजूद रही।
 
 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here