कोरोना अपडेट: आठ जिलों से 148 नए मामलों के साथ 8295 पर हुई कुल संक्रमितों की संख्या

0
7
सांकेतिक फोटो
सांकेतिक फोटो

आदर्श हिमाचल ब्यूरो

शिमला। हिमाचल में गुरुवार को शाम पांच बजे तक 148 नए मामले सामने आए हैं। ये मामले अभी तक आठ जिलों से आए हैं। अभी तक सबसे ज्यादा 63 मामले जिला मंडी से सामने आए हैं। इसके अलावा शिमला से 34, कांगड़ा से 13, किन्नौर व सिरमौर से 12-12, बिलासपुर से नौ, कुल्लू से चार और चम्बा से एक नया मामला सामने आया है।

इसके अलावा आज छह जिलों से 59 लोग ठीक भी हुए हैं। इनमे सबसे ज्यादा ऊना से 21, हमीरपुर से 18, शिमला से 14, कांगड़ा से 4 और बिलासपुर व चम्बा से एक-एक व्यक्ति आज ठीक हुआ है।  मंडी जिले में आए नए मामले में 38 एक निजी कंपनी से हैं।

वहीं, सिरमौर जिले के दो कोरोना संक्रमितों की गुरुवार को मौत हो गई। पांवटा एसबीआई की सेवानिवृत्त महिला कर्मचारी की गुरुवार को कोरोना से देहरादून में मौत हो गई। एसबीआई की कर्मचारी 31 अगस्त को सेवानिवृत्त हुई थी। उक्त कर्मचारी 8 सितंबर को भी बैंक में आई थी। बैंक शाखा को सेनेटाइज किया जा रहा है। वहीं बैंक 24 घंटे के लिए बंद रखा जाएगा। बीएमओ राजपुर डॉ अजय देओल ने पुष्टि की है। वहीं, शाम को  सतौन के कोरोना संक्रमित युवक ने चंडीगढ़ में दम तोड़ा।

आज आये नए मामलों के साथ ही प्रदेश में कुल संक्रमितों का आंकड़ा 8295 पर पहुंच गया है जबकि पूरे प्रदेश में 2576 ममके एक्टिव हैं। अभी तक 5645 लोग ठीक हो चुके हैं।