क्रिकेट मैच बना युवाओं के लिए फिटनेस और सकारात्मक जीवनशैली की प्रेरणा

0
4

आदर्श हिमाचल ब्यूरों 

चंबा । एनएचपीसी खेल मैदान करियां, चंबा में रविवार को उपायुक्त कार्यालय चंबा और Doctors-XI Medical College Chamba की टीमों के बीच नशा निवारण थीम पर एक मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया।

 

इस रोमांचक मुकाबले में Doctors-XI टीम की कप्तानी Dr. Dilbag Singh ने जबकि उपायुक्त कार्यालय चंबा टीम की अगुवाई  Joginder Pal ने की। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने खेल भावना के साथ शानदार प्रदर्शन करते हुए युवाओं को खेल और स्वस्थ जीवनशैली का संदेश दिया।

 

उपायुक्त कार्यालय चंबा टीम की ओर से Joginder Pal, ओपी कालिया, मनोहर लाल, विजय कुमार, बंटी कुमार, Pankesh कुमार, योगेश कुमार, कुनाल, शुभम, Joginder कुमार और युवराज ने हिस्सा लिया। वहीं Doctors-XI टीम की ओर से Dr. Dilbag Singh, Dr. Suneel Chauhan, Dr. Manik Sehgal, Dr. Sonam Negi, Dr. Arun Negi, Dr. Vijay Yadav, Dr. Sunil, Dr. Umar Jalali, Dr. Narender, Dr. Haneesh, Dr. Amar Singh और Dr. Mahinder Rana ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया।

 

 

मैच में DC-XI टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 239 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से ओमप्रकाश और Joginder Pal ने सलामी बल्लेबाज के रूप में शानदार साझेदारी निभाते हुए 170 रन जोड़े। ओमप्रकाश ने शानदार 99 रन, Joginder Pal ने 70 रन तथा Pankesh कुमार ने तेजतर्रार 48 रन बनाए।

 

 

लक्ष्य का पीछा करने उतरी Doctors-XI टीम ने संघर्षपूर्ण खेल दिखाया, लेकिन पूरी टीम 180 रन पर ऑल आउट हो गई। इस प्रकार DC-XI टीम ने शानदार जीत दर्ज की।

 

 

टीम कप्तान  Joginder Pal ने कहा कि खेल जीवन में अहम भूमिका निभाते हैं। खेलों से शारीरिक एवं मानसिक विकास होता है, इसलिए युवाओं को खेल गतिविधियों की ओर अधिक ध्यान देना चाहिए। साथ ही उन्होंने नशा मुक्त समाज के निर्माण के लिए युवाओं से आगे आने का आह्वान भी किया।