डी. एस. ठाकुर – विधायक डल्हौजी विधानसभा क्षेत्र सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 9 साल।

0
6

आदर्श हिमाचल ब्यूरो 

डल्हौजी ।मोदी सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर आज भाजपा मंडल डल्हौजी द्वारा आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित कर केंद्र सरकार द्वारा देश को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए किये जा रहे अभूतपूर्व कार्यों से अवगत कराया।

 

 

पिछले 9 वर्षों में भारत सरकार की एक-एक योजना गरीब कल्याण के लिए समर्पित है। सबका साथ और सबका विकास की भावना को समेटे हुए योजनाएं आगे बढ़ रही हैं। प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी  का संकल्प है कि 2047 तक भारत एक विकसित देश हो जिसके लिए आज अनेकों प्रयास किया जा रहे हैं।

 

 

सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण से लेकर गरीब कल्याण तक मोदी सरकार हर क्षेत्र का विकास कर रही है।अयोध्या में भव्य राम मंदिर, कशी विश्वनाथ धाम कॉरिडोर, सोमनाथ मंदिर पुनर्निर्माण भारत के समृद्ध सभ्यतागत संस्कृति के प्रति यथोचित सम्मान सुनिश्चित करना प्राथमिकता रही है।

 

 

अगर बात करें तो आकांक्षी जिला चम्बा के विधानसभा डल्हौजी में केंद्र की मोदी सरकार के सहयोग से करोड़ों रुपये की धनराशि से विकास कार्य हुए हैं जिसमें जलजीवन मिशन के तहत डल्हौजी विधानसभा क्षेत्र में 300 करोड़ से अधिक के विकास कार्य चल रहे हैं। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत क्षेत्र में सड़कों का जाल बिछा है। वहीं उज्ज्वला योजना से हजारों परिवारों को मुफ्त गैस चूल्हे प्राप्त हुए हैं। वहीं बात करें तो किसान सम्मान निधि से यहां हजारों परिवार लाभान्वित हुए हैं। केंद्र की मोदी सरकार के सहयोग से क्षेत्र में हजारों आवास तथा शौचालयों का निर्माण हुआ है।

 

 

कोरोना काल के दौरान क्षेत्र के हजारों परिवारों को मुफ्त राशन के साथ साथ मुफ्त टीकाकरण हुआ है। केंद्र सरकार के सहयोग से डल्हौजी विधानसभा क्षेत्र में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य हुए हैं जिसके लिए डल्हौजी की जनता केंद्र की मोदी सरकार का आभार प्रकट कर रही है।

 

केंद्र की मोदी सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष पर भाजपा मंडल डल्हौजी द्वारा आगामी एक माह तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे जिसमें केंद्र की मोदी सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार किया जा रहा है।