दैनिक राशिफल: राशियों के मुताबिक कैसा रहेगा दिन

Daily Horoscope

07 मार्च का दैनिक राशिफल पंडित शशि पाल डोगरा

Ads

मेष
मनोभावों को विचलित होने से बचाते हुए कार्य करने से आर्थिक नुकसान से बच सकते हैं।आर्थिक मोर्चे पर विपरीत परिस्थितियों में फूंक-फूंककर कदम बढ़ाना होगा।
भाग्यशाली संख्या : 8
भाग्यशाली रंग : गुलाबी रंग

वृष
कोई भी बात आज आप नापतोल पर करें। कुछ लोगों का आप से विरोध हो सकता है।
भाग्यशाली संख्या : 7
भाग्यशाली रंग : नारंगी रंग

मिथुन
व्यापार के सिलसिले में किए गए कार्य में सफलता मिलेगी। आप अपने जीवन साथी को काफी रोमांटिक पाएंगे आमदनी में भी बढ़ोतरी होगी।
भाग्यशाली संख्या : 6
भाग्यशाली रंग : बैंगनी रंग

कर्क
मातृ पक्ष से आर्थिक लाभ मिल सकता है। नई नौकरी के लिए फिलहाल अनुकूल समय नहीं है। जीवनसाथी संग रोमांसभरा समय गुजार पाएंगे।
भाग्यशाली संख्या : 7
भाग्यशाली रंग : लाल रंग

सिंह
आपका दुविधापूर्ण व्यवहार आपको मुश्किल में डाल सकता है। अपने जिद्दी स्वभाव को आज त्याग दें, नहीं तो किसी के साथ विवाद होने की संभावना है।
भाग्यशाली संख्या : 2
भाग्यशाली रंग : हल्का हरा

कन्या
आज का दिन कई मायनों में आपके लिए बेहतर रहेगा। किसी नई प्रॉपर्टी को खरीदने में रुचि जाग सकती है।
भाग्यशाली संख्या : 9
भाग्यशाली रंग : नारंगी रंग

तुला
आप चाहे जिस पेशे में हों उनमें सतर्कता जरूरी होगी। आर्थिक स्थिति में आए उतार-चढ़ाव पर भी नजर रखें।
भाग्यशाली संख्या : 2
भाग्यशाली रंग : सफ़ेद रंग

वृश्चिक
आज जिम्मेदारियां आपके काम में रुकावट बन सकती हैं। आज किसी को उधार पैसा न दें, नहीं तो वापस मिलने की संभावना कम ही है।
भाग्यशाली संख्या : 1
भाग्यशाली रंग : पीला रंग

धनु
आज के दिन मानसिक तनाव को खुद पर हावी होने से रोकना ही आपके लिए बेहतर होगा, नहीं तो स्थिति बिगड़ सकती है। पिता का पूरा सहयोग और समर्पण प्राप्त होगा।
भाग्यशाली संख्या : 9
भाग्यशाली रंग : गहरा नीला

मकर
मंगल कार्यों का आयोजन हो सकता है। यात्रा में नए अनुभव होंगे। व्यवसाय या नौकरी में बदलाव आ सकता है।
भाग्यशाली संख्या : 4
भाग्यशाली रंग : भूरा रंग

कुंभ
आज आप अपने कल्पनाशील व महत्वाकांक्षी मन को दूसरों की प्रगति से हीनता का शिकार न होने दें। परिवार के प्रति आपका मन उदारता भरा रहेगा।
भाग्यशाली संख्या : 7
भाग्यशाली रंग : हरा रंग

मीन
दांपत्य जीवन में थोड़ा तनाव रहेगा और जीवन साथी किसी बात को लेकर गुस्से में दिखाई देगा। घरेलू खर्च में बढ़ोतरी।
भाग्यशाली संख्या : 2
भाग्यशाली रंग : भूरा रंग