दैनिक राशिफल: जानिए 12 राशियों का आज का राशिफल, किसी के लिए रविवार रहेगा लाभप्रद बता रहे हैं पंडित शशिपाल डोगरा

दैनिक राशिफल
(29-अगस्त-2021)

Ads

मेष

रुचि के विषयों में आपका ज्ञान बढ़ेगा। आप छात्र शिक्षा क्षेत्र में चमकेंगे औरनवीन तरीकों से समस्याओं को सुलझाने की अपनी विशेष प्रतिभा के लिए पहचान हासिल करेंगे।
भाग्यशाली संख्या : 1

वृष

किस्मत आपके साथ रहेगी। रुके हुए काम जल्दी पूरे हो सकते हैं। जो काम आप काफी समय से करने की सोच रहे हैं, वो कर लेंगे।
भाग्यशाली संख्या : 3

मिथुन

आपकी सेहत पहले से ठीक रहेगी। करियर में आपको सफलता मिल सकती है। वरिष्ठ अधिकारियों से सहयोग प्राप्त होगा।
भाग्यशाली संख्या : 6

कर्क

ऑफिस में उच्च पदाधिकारियों द्वारा काम की सराहना होगी और वे आपके प्रेरणा स्रोत बनेंगे। आपकी शोहरत बढ़ेगी और आप आसानी से दूसरे लिंग के लोगों को अपनी तरफ़ आकर्षित करेंगे।
भाग्यशाली संख्या : 5

सिंह
आज का दिन आपके लिए कुछ परेशानी वाला हो सकता है।नौकरी पेशा जातकों के लिए के लिए यह समय मुश्किल भरा हो सकता है।
भाग्यशाली संख्या : 8

कन्या

परेशान लोगों को कुछ राहत मिल सकती है। धन की बचत करने में सफल रहेंगे। आज आप थोड़ा संतुलित व्यवहार रखें।
भाग्यशाली संख्या : 4

तुला

आपको प्रतिष्ठा में वृद्धि के कई अवसर प्राप्त हो सकते हैं। आप अपने जीवन को और बेहतर बनाने के लिए अग्रसर रहेंगे।
भाग्यशाली संख्या : 9

वृश्चिक

परिश्रम का अपेक्षित परिणाम नहीं मिलने के बावजूद आपके काम में तत्परता और कुशलता आपकी प्रगति में सहायक होंगे। आप अपने परिजनों से मिलने जाएंगे।
भाग्यशाली संख्या : 5

धनु
छात्रों को सामान्य से अधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है, फिर भी वे अपने निरंतर प्रयासों से सफलता प्राप्त कर सकते हैं।
भाग्यशाली संख्या : 2

मकर
घर पर ज्यादा समय देना पड़ेगा। आपको जरूरत पड़ने पर परिवार के लिए कुछ त्याग भी करना पड़ सकता है।
भाग्यशाली संख्या : 7

कुंभ
करियर के मामले में आपको बड़ी सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में आपको धन लाभ के अवसर मिलेंगे।
भाग्यशाली संख्या : 6

मीन
आज आपका या परिवार में किसी का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। मतभेद के चलते व्यक्तिगत संबंधों में दरार पड़ सकती है।
भाग्यशाली संख्या : 2

पंडित शशि पाल डोगरा
वशिष्ठ ज्योतिष सदन शिमला।
संपर्क सूत्र:-
☎️+917018462818