दैनिक राशिफल: जानिए आज किस राशि के जातकों के पक्ष में होगा भाग्य

दैनिक राशिफल
(02-सितंबर -2021)

Ads

मेष

आप कुछ योजनाएं बना सकते हैं। साझेदारी से बड़ा लाभ प्राप्त कर सकते हैं। आप अपने संपर्कों को बढ़ाएंगे और कुछ लाभकारी संपर्क भी स्थापित करेंगे।
भाग्यशाली संख्या : 8

वृष

बच्चे आपको कोई शुभ समाचार देंगे, जिससे परिवार के सभी सदस्य खुश होंगे। सेहत के मामले में आप खुद को स्वस्थ महसूस करेंगे।
भाग्यशाली संख्या : 3

मिथुन

आज आपको राजनीतिक और कानूनी क्षेत्रों में सफलता मिलेगी। आपका नजरिया सकारात्मक होता जाएगा। नए कार्य तथा महत्वपूर्ण निर्णय आज न लें।
भाग्यशाली संख्या : 6

कर्क

आर्थिक स्थिति में कुछ बड़े बदलाव होने के योग हैं। जिनसे आप खुश भी रहेंगे। आपकी महत्वाकांक्षा बढ़ी हुई रहेगी।
भाग्यशाली संख्या : 4

सिंह

आप आशावादी दृष्टिकोण के साथ कार्यस्थल पर आप बहुत ऊर्जावान रहेंगे। आप अपने व्यवहार में अत्यधिक सफल होंगे और ग्राहकों के साथ स्थायी संबंध बनाएंगे।
भाग्यशाली संख्या : 5

कन्या

आज आपका दिन शानदार रहेगा। आपको परिवार से जुड़ी कई जिम्मेदारियां निभानी पड़ेंगी, जो कि आप अच्छे से संभाल लेंगे।
भाग्यशाली संख्या : 6

तुला

तनाव और दौड़-भाग वाला दिन रहेगा। ज्यादा काम करेंगे, लेकिन फायदा कम मिलेगा। व्यवसाय में अधिक ध्यान देना पड़ेगा।
भाग्यशाली संख्या : 1

वृश्चिक

नई नौकरी या प्रमोशन की कोशिश में है, तो आपकी कोशिशें पूरी हो सकती हैं। आपकी उत्सुकता भी चरम पर हो सकती है।
भाग्यशाली

धनु

आपको अधिकारियों से पूर्ण सहयोग मिलेगा और आपकी आमदनी व्यापार और अन्य उपक्रमों से काफी बढ़ेगी। यदि आप नौकरीपेशा हैं तो आप आय वृद्धि या पदोन्नति प्राप्त कर सकते हैं।
भाग्यशाली संख्या : 4

मकर
आप अपने व्यवहार को निखारने की कोशिश कर सकते हैं। आपके कुछ कामों में अधिक समय लग सकता है, जिससे आपकी परेशानी थोड़ी बढ़ सकती है।
भाग्यशाली संख्या : 9

कुंभ
आज आपके पास लोगों से मिलने-जुलने का और अपने शौक पूरे करने का पर्याप्त खाली वक़्त है। पिछले लंबे समय से रुके कार्य बनेंगे।
भाग्यशाली संख्या : 1

मीन
आज आप मजबूती और धैर्य से काम लेंगे। कोई नया काम करने की सोच रहे हैं तो आपके सामने कुछ और काम आ सकते हैं।
भाग्यशाली संख्या : 2

पंडित शशि पाल डोगरा
वशिष्ठ ज्योतिष सदन शिमला।
संपर्क सूत्र:-
☎️+917018462818