दैनिक राशिफल: इस नववर्ष के पहले दिन, कैसा रहेगा आपका दिन

दैनिक राशिफल 02-अप्रैल-2022

Ads

मेष
ऑफिस के बाद शाम को घर लौटते समय दोस्तों से मन-मुटाव हो सकता है। बेहतर होगा आज बिना आवश्यकता के किसी को अपनी राय न दें।
भाग्यशाली संख्या : 8
भाग्यशाली रंग : हरा रंग

वृष
झल्लाना और खीजना आपकी सेहत खराब कर सकता है। पुरानी बातों में न उलझें और जितना हो सके आराम करने की कोशिश करें।
भाग्यशाली संख्या : 3
भाग्यशाली रंग : भूरा रंग

मिथुन
आज आपकी सगे-सम्बंधियों के साथ अनबन हो सकती है।गप्पबाजी और अफवाहो से दूर रहें।
भाग्यशाली संख्या : 6
भाग्यशाली रंग : सफ़ेद रंग

कर्क
बेरोजगारों को आज रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। जो लोग आविवाहित है उन्हें आज विवाह का सुयोग्य प्रस्ताव मिलने वाला है।
भाग्यशाली संख्या : 4
भाग्यशाली रंग : गुलाबी रंग

सिंह
अवसाद या तनाव मन की शान्ति को नष्ट कर सकता है। संदिग्ध आर्थिक लेन-देन में फंसने से सावधान रहें।
भाग्यशाली संख्या : 5
भाग्यशाली रंग : पीला रंग

कन्या
आज आपको स्वास्थ्य को लेकर आपको थोड़ा सचेत रहने की आवश्यकता होगी। विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य हासिल करने में थोड़ी अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है।
भाग्यशाली संख्या : 6
भाग्यशाली रंग : नारंगी रंग

तुला
आज प्रोजेक्ट कार्य में आपको अपने जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। जो आगे सफलता के लिए मददगार साबित भी होगा।
भाग्यशाली संख्या : 1
भाग्यशाली रंग : सफ़ेद रंग

वृश्चिक
अपनी नकारात्मक भावनाओं और वृत्तियों पर लगाम लगाकर रखें। आपकी रुढ़िवादी सोच/ पुराने खयाल आपकी प्रगति में रोड़ा बन सकते हैं।
भाग्यशाली संख्या : 9
भाग्यशाली रंग : गुलाबी रंग

धनु
आज किसी प्रतिस्पर्धा में सफलता प्राप्त होगी। कार्यस्थल पर आपका प्रदर्शन श्रेष्ठ होगा और आप हाथ में लिए कामों को सफलता पूर्वक पूरा करेंगे।
भाग्यशाली संख्या : 4
भाग्यशाली रंग : बैंगनी रंग

मकर
पैसों के लेन-देन के मामले में किसी भी तरह का निर्णय लेने से पहले विचार करें। आज काम में जो भी चीज आपके लिए रुकावट बनती है, उसे नजरदांज करें।
भाग्यशाली संख्या : 9
भाग्यशाली रंग : पीला रंग

कुंभ
अपने स्वास्थ्य को नजरअन्दाज न करें, शराब से बचें। जो उधारी के लिए आपके पास आएं, उन्हें नजरअन्दाज करना ही बेहतर रहेगा।
भाग्यशाली संख्या : 1
भाग्यशाली रंग : सफ़ेद रंग

मीन
आप आज अपनी वाणी की मधुरता से दूसरे लोगों के मन पर अपनी सकारात्मक छाप छोड़ सकेंगे। सम्बन्धों के प्रति त्याग से ही मधुरता आयेगी।
भाग्यशाली संख्या : 2
भाग्यशाली रंग : नीला रंग।

पंडित शशि पाल डोगरा
वशिष्ठ ज्योतिष सदन शिमला।