दैनिक राशिफल: बताएंगे किस्मत का हाल, सितारों की चाल

दैनिक राशिफल 31-मार्च-2022

Ads

मेष
अपने विचार व्यक्त करने में हिचकिचाएँ नहीं। आत्मविश्वास की कमी को ख़ुद पर हावी न होने दें, क्योंकि यह सिर्फ़ आपकी समस्या को और जटिल बनाएगा, साथ ही आपकी तरक़्क़ी में भी रोड़ा अटकाएगा।
भाग्यशाली संख्या : 5
भाग्यशाली रंग : नीला रंग

वृष
आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। आपसी विश्वास के सहारे आपके रिश्ते में मजबूती आयेगी। मेहनत के परिणाम आपको जल्द ही मिलेंगे।
भाग्यशाली संख्या : 4
भाग्यशाली रंग : लाल रंग

मिथुन
आज का दिन भावनात्मक रहेगा। रुके कार्य, विवाद, समस्या का निराकरण होगा।
भाग्यशाली संख्या : 1
भाग्यशाली रंग : सफ़ेद रंग

कर्क
भावी माताओं को सेहत को लेकर थोड़ी ज़्यादा सावधानी बरतने की ज़रूरत है। पैसे कमाने के नए मौक़े मुनाफ़ा देंगे।
भाग्यशाली संख्या : 3
भाग्यशाली रंग : नीला रंग

सिंह
आज आपका उदार भाव लोगों को काफी प्रभावित करेगा। आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव बना रहेगा।
भाग्यशाली संख्या : 9
भाग्यशाली रंग : नारंगी रंग

कन्या
आज लंबे समय से चली आ रही समस्याओं का अंत होगा। उच्च अधिकारी का सहयोग मिलेगा। चापलूसों से सावधान रहें।
भाग्यशाली संख्या : 5
भाग्यशाली रंग : बैंगनी रंग

तुला
अपनी शारीरिक सेहत सुधारने के लिए संतुलित आहर लें आज आप आसानी से पैसे इकट्ठा कर सकते हैं। लोगों को दिए पुराने कर्ज़ वापिस मिल सकते हैं।
भाग्यशाली संख्या : 1
भाग्यशाली रंग : हरा रंग

वृश्चिक
आज आप मित्रों के साथ मूवी देखने की प्लानिंग करेंगे। किसी जरूरी काम को आप जल्दी पूरा करने की कोशिश करेंगे। उसमें आपको सफलता भी मिलेगी।
भाग्यशाली संख्या : 9
भाग्यशाली रंग : हल्का हरा

धनु
आज का हर कार्य आप दृढ़ मनोबल और आत्मविश्वासपूर्वक से करेंगे। आत्मविश्वास व मान-सम्मान में वृद्धि होगी।
भाग्यशाली संख्या : 3
भाग्यशाली रंग : पीला रंग

मकर
मानसिक तौर पर आप स्थिर महसूस नहीं करेंगे। इसलिए इस बात का ख़याल रखें कि दूसरों के सामने आप कैसे बर्ताव करते और बोलते हैं।
भाग्यशाली संख्या : 1
भाग्यशाली रंग : हरा रंग

कुंभ
आज आपका मन सामाजिक कार्यों की तरफ रहेगा। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े छात्रों को बेहतर परिणाम हासिल होंगे।
भाग्यशाली संख्या : 9
भाग्यशाली रंग : पीला रंग

मीन
आज आपसी लोगो की वजह से खर्च ज्यादा बढ़ेंगे। स्त्री के साथ मनमुटाव होने की संभावना है। आपके पारिवारिक जीवन में शांत वातावरण देखने को मिलेगा।
भाग्यशाली संख्या : 1
भाग्यशाली अंक : नारंगी रंग

पंडित शशि पाल डोगरा
वशिष्ठ ज्योतिष सदन शिमला