व्यापार मंडल मैहतपुर-बसदेहड़ा के शिष्टमंडल ने की भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती से भेंट

नवनियुक्त अध्यक्ष ने दुकानदारों की विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से की चर्चा

आदर्श हिमाचल ब्यूरो
मैहतपुर (ऊना)। व्यापार मंडल मैहतपुर-बसदेहड़ा के नवनियुक्त अध्यक्ष सुभाष ऐरी के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती से मिला। शिष्टमंडल ने सतपाल सिंह सत्ती ने व्यापार मंडल मैहतपुर-बसदेहड़ा में दुकानदारों को आ रही विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की। सुभाष ऐरी ने बताया कि इस दौरान मुख्य बाजार मैहतपुर में नालों की सफाई के अलावा मुख्य चौक को चौड़ा करने से लेकर दुकानदारों की समस्याओं को प्रमुख से उठाया गया।
इसके अलावा सुभाष ऐरी ने बताया कि कोविड-19 महामारी के दौरान स्थानीय दुकानदारों ने बिना किसी लोकप्रियता के लालच में अनेक कार्य किए। इनमें से कई दुकानदार तो ऐसे भी रहे जिन्होंने अपने साथियों तक को इसकी भनक नहीं लगते दी। कुल मिलाकर व्यापार मंडल मैहतपुर-बसदेहड़ा के कारोबारियों ने कोविड-19 में अपने सामाजिक दायित्व को समझा और जिला प्रशासन द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनूरूप कार्य करते हुए इस संक्रमण को अपने क्षेत्र में फैलने से रोका।
यह भी पढ़ें: सरकार ने फिर संशोधित किये अपने आदेश, अब नही खुलेंगे 15 जुलाई से अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए मेडिकल कॉलेज 
जिस पर सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि वह व्यापार मंडल मैहतपुर-बसदेहड़ा के साथ हैं। उनकी जो भी समस्या लिखित रूप में उनके पास आएगी उन्हें अवश्य हल किया जाएगा। सत्ती ने कहा कि मेरा पूरा समर्थन और सहयोग मैहतपुर-बसदेहड़ा व्यापार मंडल को है और रहेगा। सत्ती ने मैहतपुर-बसदेहड़ा व्यापार मंडल के नवनियुक्त अध्यक्ष और उसकी टीम को बधाई और शुभकामनाएं दीं।
उन्होंने कहा कि सभी दुकानदार एकजुटता से इस एरिया की तरक्की के लिए कार्य करें। क्षेत्र के विकास में मेरी अथवा सरकार की जहां भी जरूरत होगी, उसके लिए मैं सदैव आपके साथ मौजूद हूं। शिष्टमंडल में व्यापार मंडल मैहतपुर-बसदेहड़ा के सरंक्षक व पूर्व पार्षद पवन कुमार पन्ना, चेयरमैन दीपक द्विवेदी, उपाध्यक्ष संजय भारद्वाज, महासचिव मनू कौशल, मानव कल्याण समीति के राजीव कुमार सोनी, विवेक भारद्वाज, कंवर अरुणपाल सिंह, नरेंद्र कुमार समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।

Ads