उपायुक्त ने किया निर्माणाधीन जेल परिसर का निरीक्षण, कार्य मे तेजी लाने के दिए निर्देश

0
35
आदर्श हिमाचल ब्यूरो
कुल्लू। उपायुक्त कुल्लू तोरुल एस रवीश ने कोठी-सारी ग्राम पंचायत के रामाबाई में  निर्माणाधीन जेल परिसर का निरीक्षण किया। उन्होंने  जेल परिसर के निर्माण कार्य कर रही एजेंसियों   को वर्ष 2026 तक कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।उन्होंने हिमुडा के अधिकारियों को जेल परिसर  व रामाबाई  गावं के लिए  सड़क निर्माण का प्राकलन तैयार करने को  कहा। इस अवसर सहायक आयुक्त शशि पाल नेगी,पुलिस व हिमुडा के अधिकारी उपस्थित थे।