नई दिल्ली: राष्ट्रपति चुनाव की प्रक्रिया नामंकन के दौर में आ पहुंची है और शुक्रवार को NDA की ओर से घोषित उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने भी अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस मौके पर भाजपा कुनबे के लगभग सभी बड़े नेता द्रौपदी मुर्मू के साथ नजर आए।
इस अवसर पर प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी सहित गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, रोड और परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के साथ-साथ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत NDA के सभी दिग्गज नेता और लगभग सभी भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रि शामिल हुए। इस मौके पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।
द्रौपदी मुर्मू उड़ीसा से आती हैं और एक आदिवासी महिला है। इस से पूर्व मुर्मू झारखंड की राज्यपाल भी रह चुकी हैं। भाजपा ने पहले सबको चौंकाते हुए मुर्मू का नाम घोषित किया, तो अब नामांकन के दौरान प्रधान मंत्री मोदी समेत सभी बड़े नेताओं की हाजरी नामांकन को भव्य बनाने की किवायत है।