EARTHQUAKE: उत्तरी भारत सहित हिमाचल में महसूस हुए भूंकप के के झटके, घरों से बाहर निकले लोग

सांकेतिक तस्वीर
सांकेतिक तस्वीर

आदर्श हिमाचल ब्यूरो

Ads

शिमला। हिमाचल प्रदेश में मंगलवार देर रात करीब 10:17 बजे भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। भूकंप के झटके प्रदेश के अधिकतर जिलों में महसूस किए गए हैं। राजधानी शिमला सहित प्रदेश के कई क्षेत्रों में इस दौरान लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। दो से तीन बार भूकंप के झटके महसूस किए गए। हालांकि भूकंप से किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है।

ये भी पढ़ें: रितेश कपरेट बने मुख्यमंत्री सुक्खू के ओएसडी, अधिसूचना जारी

जानकारी के अनुसार भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान के हिंदू कुश क्षेत्र में जमीन के अंदर 156 किलोमीटर की गहराई पर था। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 6.6 रही। भूकंप के झटके पूरे उत्तर भारत में महसूस किए गए। शिमला सहित चंबा, कांगड़ा, कूल्लू-मनाली,, मंडी, सरकाघाट, नाहन व सोलन सहित प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर भूंकप के झटके महसूस हुए। जहां राजधानी शिमला व कुछ स्थानों पर ये झटके हल्के महसूस हुए तो वहीं चंबा, कांगड़ा सहित कुछ स्थानों पर ये झटके तेज महसूस किए गए हैं।