4 जून को  कांग्रेस के पक्ष में चुनाव परिणाम आने के बाद भाजपा के सभी नेता हो जाएंगे पैक – संजय अवस्थी 

मुख्य संसदीय सचिव, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण संजय अवस्थी
मुख्य संसदीय सचिव, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण संजय अवस्थी
आदर्श हिमाचल ब्यूरो
शिमला। प्रदेश कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष एवं मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी ने कहा है कि 1 जून मतदान के दिन तक भाजपा जितनी भी उछलकूद कर ले 4 जून को  कांग्रेस के पक्ष में चुनाव परिणाम आने के बाद  भाजपा के सभी नेता पैक हो जाएंगे। उन्होंने कहा है कि भाजपा के पास प्रदेश कांग्रेस सरकार के खिलाफ  कोई मुद्दा नही है जिसे वह चुनावों में भुना सकें। भाजपा आज प्रदेश में पूरी तरह दिशाहीन  हो गई है।

संजय अवस्थी ने कहा है कि चार जून के बाद प्रदेश भाजपा में एक बड़ा राजनैतिक  विस्फोट होगा। नेता प्रतिपक्ष सहित प्रदेश भाजपा अध्यक्ष को अपने अपने पदों से  रुखसत होना पड़ेगा। भाजपा के अंदर लोकसभा से लेकर विधानसभा उप चुनावों के  प्रत्याशियों के चयन को लेकर एक अंतर्कलह है और पार्टी के वरिष्ठ नेता अपनी उपेक्षा से असहाय महसूस कर रहें है। उन्होंने कहा है कि भाजपा जो कभी अपने बड़े बड़े सिद्धांतों की बाते करती थी  आज उन सब से भटक गई है और यही बजह है सत्ता की लालसा में  खरीद फरोख्त कर जनमत को अपमानित कर रही है।

संजय अवस्थी ने कहा है कि भाजपा अध्यक्ष राजीव विंदल को लोगों को बताना चाहिए कि उन्हें कोविड कॉल में क्यों पद से हटना पड़ा था। इसी तरह नेता प्रतिपक्ष को भी यह बताना चाहिए कि छह कांग्रेस के बागी विधायकों  से उनकी क्या डील रही। उन्होंने कहा कि भाजपा मुद्दों से भाग  रही है क्योंकि उसके पास कोई मुद्दा ही नही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की चारों लोकसभा सीटों के साथ साथ छह विधानसभा उप चुनावों में कांग्रेस की जीत निश्चित है, और इन सभी सीटों पर कांग्रेस भारी बहुमत से जीत हासिल करेगी और प्रदेश में ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार और भी मजबूत होगी।
Ads