केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तावित इलेक्ट्रिसिटी अमेंडमेंट बिल 2021 हरगिज बर्दाश्त नहीं:– प्रशांत शर्मा। आज जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में एचपीएसईब एम्पलॉइज यूनियन के रोहडू यूनिट सचिव लोकिंदर रुगता ने बताया कि प्रदेश के साथ-साथ आज रोहड़ू और चिरगांव के बिजली कर्मचारियों ने भी बिजली बोर्ड कॉम्प्लेक्स गंगटोली रोहड़ू में लंच के समय विरोध प्रदर्शन किया। इस इस मौके पर यूनियन के प्रदेश संयुक्त सचिव प्रशांत शर्मा, सलाहकार समिति के सदस्य श्री दीपराज शर्मा, जिला प्रांतीय सचिव एन डी शर्मा, चिरगांव यूनिट के प्रधान भरथरी शर्मा, प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य रविंद्र जस्टा, मोहन सिंह चौहान, सुरेंद्र शर्मा, बाबूराम, गिरधारी लाल, सुरेश पाल, देवेंद्र सिंह, रोहरू यूनिट के उपप्रधान भीष्म सिंह ठाकुर, महावीर राणा , कृष्णा मछान, के साथ विशेष रूप से प्रेम ठाकुर और अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। एच*पी*एस*ई*बी* एंप्लाइज यूनियन के बैनर तले कर्मचारियों को संबोधित करते हुए प्रदेश संयुक्त सचिव प्रशांत शर्मा और सलाहकार समिति के श्री दीपराज शर्मा ने बताया कि केंद्र सरकार का प्रस्तावित बिजली संशोधन बिल 2021 कर्मचारियों को बर्दाश्त नहीं और कर्मचारियों की एवं अभियंताओं की राष्ट्रीय समन्वय समिति पहले ही संघर्ष का बिगुल बजा चुकी है। अगर सरकार इस बिल को पेश करती है तो यूनियन इसके खिलाफ सड़कों पर उतरेगी। बिजली कर्मियों की कड़ी मेहनत के फलस्वरूप ही हिमाचल बिजली बोर्ड शत-प्रतिशत विद्युतीकरण का लक्ष्य प्राप्त कर सका है और इसे पूंजीपतियों के हवाले करने की सरकार की हर कोशिश का बिजली कर्मा और पेंशनर डटकर विरोध करेगा ।
Shoolini University
Latest article
लोकतंत्र और संविधान की आड़ में हिंसा एवं अराजकता को संरक्षण देना कांग्रेस की...
आदर्श हिमाचल ब्यूरों
शिमला। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री संजीव कटवाल ने कांग्रेस और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की राजनीतिक कार्यशैली...
वीरभद्र सिंह ने राजनीति में ही नहीं, प्रदेशवासियों के दिलों पर भी किया राज...
आदर्श हिमाचल ब्यूरों
रामपुर । बुशहर स्पोर्ट्स कल्चर एंड एनवायरनमेंट एसोसिएशन की ओर से आयोजित विशेष कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की...
शिमला में जलवायु-अनुकूल पादप स्वास्थ्य एवं सतत कृषि पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन
शिमला । ‘जलवायु सहनशीलता, खाद्य सुरक्षा एवं सतत कृषि के लिए अगली पीढ़ी की पादप स्वास्थ्य रणनीतियाँ’ विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का...











