हिमाचल पथ परिवहन निगम में कार्यरत पीसमील कर्मचारी वेतन के इंतजार में, कर्मचारियों में रोष व्याप्त

संगठन ने उठाई पीसमील कर्मचारियों को अनुबंध में लाने के लिए ठोस नीति बनाने की मांग

0
152

आदर्श हिमाचल ब्यूरो

शिमला। हिमाचल पथ परिवहन निगम में कार्यरत पीसमील कर्मचारी वेतन के इंतजार में है। हालांकि निगम द्वारा शिमला में कार्यरत कर्मचारियों को जून माह के वेतन की अदायगी कर दी गई है, मगर अन्य जिलों में  कार्यरत कर्मचारियों को वेतन नहीं मिला है। हिमाचल परिवहन तकनीकी कर्मचारी संगठन ने पीसमील कर्मचारियों की अनदेखी पर आक्रोश व्यक्त किया है।
 

संगठन ने निगम को चेताया है कि पीसमील कर्मचारियों के वेतन के मामले को जल्द सुलझाया जाए। अगर इस समस्या का जल्द समाधान नहीं हुआ तो तकनीकी कर्मचारियों को मजबूर होकर आंदोलन का रास्ता चुनना पड़ेगा। तकनीकी कर्मचारी संगठन के महासचिव पूर्ण चंद ने कहा कि प्रदेश भर के करीब 650 पीसमील कर्मचारी हैं,  जिन्हे अभी तक जून माह के वेतन की अदायगी नहीं हो पाई है। इसका कारण प्रोग्रेस बिल बताया जा रहा है। तकनीकी कर्मचारी संगठन ने सरकार से पीसमील कर्मचारियों को अनुबंध में लाने के लिए ठोस नीति बनाने की मांग उठाई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here