आदर्श हिमाचल ब्यूरों
बिलासपुर। 4 किलो 100 ग्राम चरस बरामदगी के मामले में बिलासपुर पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस थाना घुमारवीं ने मामले में संलिप्त *पांचवें आरोपी यशवंत सिंह* को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी चरस ले जा रही गाड़ी को पायलट कर रहा था।
अभियोग संख्या 126/26 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 20, 29* में दर्ज मामले की जांच में सामने आया कि गिरफ्तार यशवंत सिंह (32 वर्ष) पुत्र बली राम, निवासी गांव बाहण, डाकघर सोमनाचनी, उप तहसील बाली चौकी, जिला मंडी अपनी गाड़ी से चरस की खेप ले जा रहे वाहन को *एस्कॉर्ट कर उसकी सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित* कर रहा था।
पुलिस ने मामले में प्रयुक्त वाहन नंबर HP87AA-0860 को भी कब्जे में ले लिया है। इससे पहले पुलिस इस मामले में *लेखराज, राज कुमार और रोहित कुमार* को गिरफ्तार कर चुकी है
इस गिरफ्तारी के साथ ही इस मामले में *अब तक कुल चार आरोपियों* को गिरफ्तार किया जा चुका है। जिला पुलिस द्वारा मामले की गहनता से जांच जारी है।

पुलिस यह पता लगा रही है कि नशा तस्करी के इस नेटवर्क में और कौन-कौन व्यक्ति शामिल हैं तथा बरामद चरस की खेप का *वास्तविक स्रोत एवं गंतव्य क्या था*। आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस अधिनियम के तहत नियमानुसार कठोर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
बिलासपुर पुलिस ने दोहराया है कि नशा तस्करों के खिलाफ अभियान इसी सख्ती से जारी रहेगा।










