खालिस्तानी झंडे मामले में पहली गिरफ्तारी,पंजाब के मोरिंडा से हुई गिरफ्तारी

आदर्श हिमाचल ब्यूरो

Ads

 

धर्मशाला: हिमाचल प्रदेश में विधानसभा में खालिस्तान के झंडे लगाने की घटना को जिन्होंने अंजाम दिया था, उनमें से आज एक को गिरफ़्तार कर लिया गया है। बुधवार को सुबह साढ़े आठ बजे हिमाचल प्रदेश पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ा। यह गिरफ्तारी एसआईटी इंचार्ज आईपीएस विमुक्त रंजन की निगरानी में हुई।

 

पकड़े गए आरोपी का नाम हरबीर सिंह पुत्र स्व. राजेन्द्र सिंह है और वह 30 साल का है। आरोपी रुपनगर, मोरिंदा जिले में शुगर मील के पास वार्ड नम्बर एक का रहने वाला है। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश पुलिस ने बुधवार सुबह रोपड़ के चमकपुर जिले में परमजीत सिंह के घर भी दबिश दी।