रामपुर वन मंडल के तहत झाकड़ी में वन विभाग ने ट्रेप किया तेंदुआ

लोग हर रोज तेंदुए के दस्तक से रह रहे थे भय के साए में

विशेषर नेगी

Ads

रामपुर/शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के रामपुर वन मंडल के तहत झाकड़ी के समीप वन विभाग ने ट्रेप कर तेंदुए को पकड़ा। तेंदुआ के पिंजरे में फंस जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। कुछ दिनों से झाकड़ी आस पास तेंदुए का आतंक बना हुआ था। इस से ग्रामीणों को बाहर निकलना मुश्किल हो रहा था। लोगों के कई पालतू जानवर अब तक उठा चुका था। शाम ढलने से पूर्व ही तेंदुए की रिहायशी इलाकों में दस्तक से लोग भय के साए में जी रहे थे। लोगों को इससे सुबह शाम चलना भी मुश्किल हो रहा था। लोगों ने वन विभाग से पिंजरा लगाकर तेंदुए के पकड़ने की मांग की थी।

यह भी पढ़ेंः- विपक्ष की चिंता छोड़ विकास का फर्ज निभाएं सरकार- राणा

वन विभाग ने पिंगरा स्थापित कर दिया था और लगातार उस पर नजर बनाए रखा था। बीती रात तेंदुआ पिंजरे में आ गया और उसे वहां से उठाकर वन विभाग की टीम सुरक्षित स्थान पर ले गई। झाकड़ी निवासी केशव राम ने बताया कि काफी दिनों से तेंदुआ उनके घर के आसपास दिखाई दे रहा था और एक दो बार उनका तेंदुए से भी सामना हुआ। उन्होंने वन विभाग से पिंजरा लगाने की अपील की थी ए अब तेंदुआ पिंजरे में कैद हो गया है। इससे लोगों ने राहत की सांस ली है।