पूर्व डीआईजी वीके शर्मा की अध्यक्ष पद पर सर्वसम्मति से चयनित

0
100

 

आदर्श हिमाचल ब्यूरों

शिमला । हिमाचल प्रदेश राज्य भूतपूर्व अर्धसैनिक कल्याण संघ के राज्य स्तरीय चुनाव मुख्य पर्यवेक्षक एम.एल ठाकुर की अध्यक्षता में जिला बिलासपुर के घूमारवीं में विधीवत तारीके से सम्पन्न हुए। जिसमें हिमाचल प्रदेश के सभी जिलों से सीआरपीएफ, बीएसएफ, आईटीबीपी, एसएसबी और सीआईएसएफ के पूर्व सैनिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

 

जिसमें सर्वसम्मति से वीके शर्मा(पूर्व.डीआईजी) को राज्यध्याक्ष पद पर ताजपोशी की गयी। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर नंदलाल नेहरटू, उपाध्यक्ष ओम प्रकाश,त्रिलोक डडवाल, जोगिंद्र विन्द्रा,शिवराज महासचिव वीर सिंह चैन राम मुख्य प्रवक्ता मनवीर कटोच, कोषाध्यक्ष हंसराज, राज्य मिडिया प्रभारी खेमचंद सोनीI महिला अध्यक्ष का चुनाव सरोज राणावत उपाध्यक्ष नीलम ठाकुर, निर्मला चंदेल दिपिका ठाकुर, संयोजक जमना देवी उमा कपूर मुख्य संरक्षक में एल ठाकुर को पदभार सौंप गया। नव नियुक्त अध्यक्ष वीके शर्मा ने अध्यक्ष पद पर ताजपोशी करने पर सबका आभार व्यक्त किया।

 

पूर्व डीआईजी वीके शर्मा की अध्यक्ष पद पर सर्वसम्मति से चयनित
पूर्व डीआईजी वीके शर्मा की अध्यक्ष पद पर सर्वसम्मति से चयनित

उन्होंने कहा कि हम सबको युनाईट होने की अवश्यकता है संगे शक्ति कलियगे का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि हम अपनी जायज़ मांगों को लेकर प्रदेश व केंद्र सरकार से जोरदार तारीके से मांग उठाएंगे। इस मौके पर सभी बलों के करीब तीन सौ सेवानिवृत सैनिकों ने राज्य स्तरीय चुनाव में भाग लिया।बैठक के दौरान एक प्रस्ताव पारित कर भारत और विशेषकर हिमाचल प्रदेश में अर्धसैनिक बलों की दुर्दशा को उजागर करने के लिए श्री वी.के. शर्मा और उनकी टीम को धन्यवाद दिया गया। मुख्य प्रवक्ता  कटोच ने एसोसिएशन द्वारा पिछले पांच वर्षों में हासिल की गई विभिन्न उपलब्धियों को पढ़ा।

बीएसएफ के शहीद  ज्ञान चंद की विधवा  उमा कपूर को उपहार और 2100 रुपये देकर सम्मानित किया गया।