ठगी: निवेशकों ने जमा करवाए डेढ़ करोड़, निजी कंपनी फरार, पुलिस जांच में जुटी 

0
3

आदर्श हिमाचल ब्यूरो

चंबा।  जिला चंबा के तेलका में एक निजी कंपनी ने निवेशकों से करीब डेढ़ करोड़ लेकर ठगी की है। पांच साल पहले खुली इस कंपनी के कार्यालय में निवेशकों ने लगभग डेढ़ करोड़ जमा करवाए थे। शाखा खोलने के बाद कर्मचारी लोगों के साथ सही लेनदेन करते रहे। अब लंबे समय से शाखा बंद चल रही है। ग्रामीणों ने पुलिस चौकी तेलका में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस जांच में जुट गई है।

प्रभावितों का आरोप है कि पांच वर्ष पहले खुली निजी कंपनी की शाखा के कर्मचारियों ने लोगों से लुभावने वादे किए। उन्होंने जमा राशि पर ब्याज की दर 12 प्रतिशत देने की बात कही। स्थानीय और जिला मुख्यालय के कर्मचारियों के कंपनी कार्यालय में तैनात होने से लोगों ने विश्वास में आकर एफडी और आरडी के तौर पर राशि जमा करवा दी।

जमा राशि को वापस किए बिना कंपनी को बंद कर कर्मचारी फरार हो गए हैं। प्रभावितों ने तेलका थाने में प्राथमिकी दर्ज करवाई है।  पुलिस छानबीन के बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाएगी।